एक्सप्लोरर

Sunil Pandey News: 'ब्रह्मेश्वर मुखिया का हत्यारा, हथियारों की सप्लाई...' सुनील पांडे के खिलाफ हैंड बिल पर सियासत शुरू

Bihar Politics: पूर्व विधायक सुनील पांडे अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. उनके आपराधिक इतिहास को उजागर करते हुए बीजेपी कार्यालय के बाहर हैंडबिल चिपकाया गया जिसको लेकर सियासत शुरू हो गई है.

Sunil Pandey News: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय में काफी लंबे समय तक रहने वाले तरारी विधानसभा के पूर्व विधायक बाहुबली नेता सुनील पांडे आज (18 अगस्त) अपने बेटे प्रशांत पांडे के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दोनों पिता पुत्र को सदस्यता दिलवाई, लेकिन सदस्यता ग्रहण के समय ही बीजेपी कार्यालय के बाहर ऐसा मामला आया जिससे कि बीजेपी पर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं.

दरअसल, कार्यालय के अंदर सभागार में सदस्यता ग्रहण हो रही थी तो वही बाहर बीजेपी के लगे पोस्टर पर किसी ने दो हैंड बिल चिपका दिया, जिसमें सुनील पांडे के आपराधिक इतिहास के बारे में लिखा गया था. हालांकि इसकी सूचना जैसे ही अंदर बैठे नेताओं को मिली तो आनन फानन में बाहर आए और उस हैंड बिल को फाड़कर फेंक दिए. वहीं, अब इस पर सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी ने बीजेपी पर हमला बोला है तो जेडीयू और लोजपा राष्ट्रीय ने बचाव किया है.

हैंड बिल में क्या है लिखा?

हैंड बिल किसने चिपकाए था? यह तो जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन हैंड बिल में सुनील पांडे का फोटो के साथ उनके आपराधिक इतिहास के बारे में लिखा गया है जिसमें लिखा गया है 'आरा सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट का आरोपी, सिलु मियां का हत्यारा, ब्रह्मेश्वर मुखिया का हत्यारा, हथियारों की सप्लाई, बैंक लूटपाट, अपने करीबी दोस्तों का हत्यारा, ऐसे कई मामले का आरोपी एवं हत्यारा माफिया खूंखार सुनील पांडे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं.' हालांकि हैंड विल को देखकर बीजेपी नेताओं को नागवार गुजरा और उसी वक्त फाड़ दिया गया.

आरजेडी ने दी प्रतिक्रिया 

सुनील पांडे के आपराधिक इतिहास पर चिपकाए गए हैंड बिल की चर्चा अब जोर भी पकड़ लिया है और बिहार की राजनीतिक गलियारे में अब उस पर बयानबाजी होने लगी है. विपक्षी पार्टी आरजेडी अब बीजेपी पर सवाल उठाने लगी हैं. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी अब इसी तरह की अपराधियों के दम पर 2025 का चुनाव जीतना चाहती है. अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए जो वह अपराध और भ्रष्टाचार पर हर जगह भाषण देते हैं फिर सुनील पांडे के मामले में क्यों चुप हैं? इतने बड़े अपराधी को बीजेपी अपने पास लाई है अब तो यह साफ हो गया है कि विपक्ष जो बार-बार कहता है कि अगर कोई हमारी पार्टी में या किसी अन्य विपक्षी पार्टी में है तो वह भ्रष्टाचारी है, अपराधी है, लेकिन वही बीजेपी में जब जाता है तो वह उसका सारा अपराध खत्म हो जाता है.

पशुपति पारस की पार्टी का आया बयान

हालांकि एनडीए में शामिल जेडीयू और पशुपति पारस की पार्टी लोजपा राष्ट्रीय ने सुनील पांडे और बीजेपी का बचाव किया है. लोजपा राष्ट्रीय के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सुनील पांडे जी हम लोग की पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए हैं. हमारी शुभकामनाएं हैं उन्हें तरारी सीट से चुनाव लड़ना था और वह सीट बीजेपी के खाते में गई है तो इसी कारण वह गए हैं. हैंड बिल की जहां तक बात है यह जो भी किया है तो ओछी हरकत है. हैंडविल में जो लिखा गया है उसमें अधिकांश मामलों में वह दोष मुक्त हो चुके हैं तो कुछ मामला न्यायालय की प्रक्रिया में है.

वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि जब तक किसी को न्यायालय में दोषी साबित नहीं होता है और मामला कोर्ट में रहता है उसको दोषी कहना गलत है. यह काम जिसने भी किया है वह बहुत गलत किया है. किसी को इस तरह पोस्टर चिपका कर अपराधी बनाना गलत है. राजनीति में यह स्वतंत्रता है कोई भी किसी पार्टी में आ जा सकता है.

ये भी पढे़ं: Patna Crime: पटना में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पांच दिनों में चार मर्डर से राजधानी में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget