एक्सप्लोरर

Amit Shah Sitab Diara: बिहार में JP के नाम पर कौन कर रहा राजनीति? योगी और अमित शाह की दस बड़ी बातें

Amit shah Attacks CM Nitish Kumar: मंगलवार को जेपी की जयंती के मौके पर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सिताबदियारा पहुंचे हैं. बीजेपी के इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बोली.

सारण: लोकनायक जयप्रकाश नारायण (Jayaprakash Narayan Jayanti) की जयंती पर मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बलिया के सिताबदियारा पहुंचे. इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी-बिहार के कई प्रमुख नेता भी शामिल हुए. जेपी की प्रतिमा का अमित शाह ने अनावरण किया. जनसभा का आयोजन हुआ. भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता थे. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और अमित शाह ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया. साथ ही बताया कि बिहार में जेपी के नाम पर कौन लोग राजनीति कर रहे. जानिए आज की मुख्य 10 बातें..

1. अमित शाह बोले कि जो लोग जेपी का अनुयायी खुद को बताते हैं. वह सत्ता के लिये कांग्रेस के साथ हैं. जेपी के दिखाए रास्ते से उल्टा चल रहे हैं. ये लोग बार-बार पलटते हैं. बिहार की जनता से पूछना चाहता हूं क्या यह ठीक है?

2. सीएम योगी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि मां गंगा-सरयू का आशीर्वाद इस क्षेत्र को है. लोकतंत्र के प्रति बिहार सजग है. लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ. जेपी ने सशक्त आंदोलन चलाया. पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार को जाना पड़ा था.

3. योगी बोले कि देश के हरेक नागरिक को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा. जाति नहीं देखी जा रही. सब को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा. मोदी सरकार सब को साथ लेकर चल रही है.

4. लालू-नीतीश पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जेपी के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं उन लोगों ने राजनीति का अपराधीकरण किया.

5. सीएम योगी ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार के युवाओं का यह लोग भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे.

6. योगी बोले कि बिहार में बहुत क्षमता है. आज यूपी में सिर्फ तीन से चार जनपद में बाढ़ आता है. जल्द उसको भी ठीक कर लेंगे. पहले यूपी में हर तरफ बाढ़ आया. यूपी चहुमुखी विकास के रास्ते पर चल रहा है.

7. अमित शाह बोले कि सबसे बड़ा योगदान जेपी का तब रहा जब 70 के दशक में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, तानाशाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ा.

8. शाह ने कहा कि बिहार में जेपी का आंदोलन हुआ तो इंदिरा गांधी के होश उड़ गए. आपातकाल लगा दिया है. सब को जेल में डाल दिया है. जेपी ने पूरे विपक्ष को एकजुट किया. पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनी.

9. शाह ने कहा कि जनता ने बीजेपी को मौका दिया. केद्र सरकार ने सभी के लिए काफी कार्य किए हैं. बिहार में सरकार उलट जाती है. सत्ता की चाह में वो पाला बदल लेते हैं.

10. शाह बोले कि जेपी ने जनसंघ को भी साथ लिया. इंदिरा जेपी को रोक नहीं पायीं. मोदी सरकार जेपी के विचारों पर चल रही है. हर घर बिजली, गैस, शौचालय, मुफ्त अनाज पहुंचा. संपूर्ण क्रांति को सफल बनाने का काम पीएम मोदी ने किया. जेपी के अगुवाई में सभी विचारधारा के छात्र एकजुट थे.

यह भी पढ़ें- Amit Shah in Bihar Live: सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी की प्रतिमा का किया अनावरण, लालू-नीतीश का नाम लिए बिना साधा निशाना

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर निशाने पर लालू-नीतीश

बता दें 2024 का लोकसभा चुनाव आ रहा है. सिताबदियारा से अमित शाह ने सारण, सिवान, गोपालगंज के इलाकों व यूपी के कुछ हिस्सों को साधने की कोशिश की है. उनके व योगी के निशाने पर नीतीश कुमार-लालू यादव रहे. नीतीश-लालू संपूर्ण क्रांति आंदोलन में लोकनायक जेपी के शिष्य हुआ करते थे.

संपूर्ण क्रांति आंदोलन कांग्रेस सरकार के खिलाफ छेड़ा गया था. उसी दौरान देश में आपातकाल भी लगाया गया था. बीजेपी को छोड़कर नीतीश आरजेडी और कांग्रेस के साथ चले गए हैं. लालू वर्षों से कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं. नीतीश कुमार ने फिर से उन दोनों का साथ दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: कमल किशोर मंडल से मिलिए, जहां गार्ड थे वहीं बने सहायक प्रोफेसर पर योगदान से रोका, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget