एक्सप्लोरर

महामारी में क्षेत्र से गायब रहे तेजस्वी को जाप कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा, 'वापस जाओ' के लगाए नारे

जाप समर्थकों का आरोप है कि करोना काल में तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र से गायब थे. इस वजह से जनता को काफी परेशानी हुई. इसी वजह से उनका विरोध किया गया है.

हाजीपुर: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार लौट आए हैं. कोरोना काल में लंबे समय तक बिहार से दूर दिल्ली में अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ समय बिताने के बाद तेजस्वी बुधवार को पटना वापस लौटे. पटना लौटने के बाद गुरुवार को वे महीनों बाद अपने विधायकिय क्षेत्र वैशाली के राघोपुर पहुंचे. लेकिन कोरोना काल में एक बार भी क्षेत्र की जनता का सुध नहीं लेने की वजह से उन्हें राघोपुर में विरोध का सामना करना पड़ा. 

जाप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

राघोपुर में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को काला झंडा दिखाया. वहीं, काफिले के सामने आकर तेजस्वी यादव वापस जाओ के नारे भी लगाए. बता दें कि दिल्ली से बिहार पहुंचते ही तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में हो रहे कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे थे.

जाप कार्यकर्ताओं ने लगाया ये आरोप 

तेजस्वी क्षेत्र में बाढ़ और कटाव की स्थिति का जायजा लेकर वापस लौट रहे थे. इसी बीच राघोपुर के मलिकपुर के पास चौक पर पप्पू यादव के समर्थकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को काला झंडा दिखाया और वापस जाओ के नारे लगाए. जाप समर्थकों का आरोप है कि करोना काल में तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र से गायब थे. इस वजह से जनता को काफी परेशानी हुई. इसी वजह से  उनका विरोध किया गया है.

मालूम हो कि कोरोना काल में क्षेत्र से नदारद रहने की वजह से जनता तेजस्वी से खफा है. कई इलाकों में लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उनके लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे और ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें -

अजब-गजबः बिहार में वैक्सीन की जगह लगा दिया खाली इंजेक्शन, वीडियो वायरल होने पर खुलासा

‘रॉबिनहुड’ से ‘कथावाचक’ बने पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, बिहार चुनाव में नहीं मिला था टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget