एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को बताया गरीब विरोधी, कही ये बड़ी बात

विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन बनाने में जुटे पप्पू यादव ने कहा कि गठबंधन बनाने को लेकर सभी दल से करूंगा बात. चाहे वह आरजेडी हो या जेडीयू सबसे मैं खुद बात करूंगा.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सभी राजनीति दल अपने-अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं. दल-बदल का खेल भी बदस्तूर जारी है. ऐसे में जाप के राष्टीय अध्यक्ष पप्पू यादव अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर कई दलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने दल में जोड़ने का काम कर रहे है. ऐसे में सोमवार को जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कई दलों से आए नेताओं को अपने संगठन में जोड़ने का काम किया. वहीं कार्यक्रम के दौरान पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा है.

दूसरी पार्टियों से मैं खुद करूंगा बात

वहीं, विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन बनाने में जुटे पप्पू यादव ने कहा कि गठबंधन बनाने को लेकर सभी दल से करूंगा बात. चाहे वह आरजेडी हो या जेडीयू सबसे मैं खुद बात करूंगा. पप्पू यादव ने कहा कि हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा चुनाव से पहले होगी और उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ी जाएगी. हमारे गठबंधन का मुख्यमंत्री कैंडिडेट दलित अत्यंत पिछड़ा जाति का होगा, मैं मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं हूं. हमारी संसदीय कमिटी चाहेगी तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा.

आरजेडी 5 लोगों की पार्टी

उन्होंने कहा, "सभी पार्टियों से मैं खुद बात करूंगा, चाहे वो आरजेडी पार्टी हो या जेडीयू. ऐसे देखा जाए तो आरजेडी पार्टी पांच लोगों की पार्टी बनकर रह गई है. लालू यादव को छोड़ दिया जाए तो."

नीतीश कुमार गरीबों के दुश्मन

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मन की बात में उन्होंने एक बार भी बेरोजगारी पर बात नहीं की. मोदी और नीतीश कुमार के एजेंडे में नीट और जेईई प्रतियोगिता परीक्षार्थियों को लेकर कोई बात नहीं है. ये दोनों बच्चों की जान से खिलवाड़ करने पर तुले हुए हैं. नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, नीतीश कुमार तो बिहार के गरीबों के दुश्मन हैं ही. चुनावी महीने में एक के बाद एक लगातार घोषणाये किए जा रहे हैं. चुनाव आयोग से हम मांग करेंगे कि इस पर रोक लगाई जाए.

संसदीय टीम करेगी घोषणा

वहीं, पप्पू यादव ने अपने पार्टी की चुनावी संसदीय कमिटी के मेम्बरों की नाम की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की संसदीय टीम चुनाव संबंधी कोई भी निर्णय आगे से लेने के लिए सक्षम रहेगी. 15 और 20 सितंबर के बीच हमारी संसदीय टीम मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी, जो अति पिछड़ा जाती के होंगे.

बिहारः विधानसभा चुनाव को लेकर बीमा भारती के घर में छिड़ी जंग, पत्नी जेडीयू से तो पति आरजेडी के टिकट से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना: BMP कैंप में पुरुष और महिला कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget