एक्सप्लोरर

जाप संरक्षक पप्पू यादव ने NDA पर साधा निशाना, कहा- बहुत हुआ अब बिहार को बख्श दीजिये

पप्पू यादव ने कहा कि गांधी मैदान में स्वेत पत्र जारी कर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे. इसबार 15 साल बनाम 15 साल नहीं. 5 साल की चुनौती होगी.

पटना: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाप संरक्षक पप्पू यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, " हमने तीन-तीन बार बिहार के हर गांव जाने का कोशिश किया. लॉकडाउन-1 के बाद मैं बिहार के 476 गांव,107 पंचायत और लगभग 31 जिलों में गया. बिहार के हालात पर तीन इंटरनल सर्वे किया और कुछ चैनलों के सर्वे भी हुए. उस सर्वे के बाद कोर कमिटि के बैठक में आया, जिसमें यह कहा गया कि चार-पांच सालों से जाप एक मजबूत प्रतिपक्ष पार्टी है."

पप्पू यादव ने कहा, " अंकेश तिवारी ने भी अपने ट्वीट में यह कहा है और ये इकनॉमिक टाइम्स ने भी माना है कि जाप एक सशक्त विपक्ष है. अंकेश तिवारी ने लिखा कि महागठबंधन की उम्मीदवारी अगर पप्पू यादव को मिली तो सौ प्रतिशत बिहार में महागठबंधन जीतेगी."

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, "सुशासन बाबू पर मेरा सबसे बड़ा सवाल है. 6 माह का वेतन और ट्रेन और प्लेन का टिकट देकर लोग मजदूरों को यहां से ले जा रहे हैं, जो कुछ महीने पहले पैदल आए थे. इन्होंने एक आदमी को रोजगार नहीं दिया. इनकी सरकार लगातार चुनाव का नंगा खेल खेल रही है."

पप्पू यादव ने कहा, " राजस्थान जैसे राज्य में प्राइवेट टीचर को भी मनरेगा के तहत काम दिया गया. लेकिन बिहार में कोई प्राइवेट टीचर या ऐसी संस्था को एक भी लाभ नहीं पहुंचाया गया. बिहार की जनता में इस सरकार के खिलाफ सौ प्रतिशत आक्रोश व्याप्त है और वो सरकार को बदलना चाहती है. जाप इस सरकार की असली प्रतिद्वंद्वी है. यहां कोई थर्ड फ्रंट नहीं है. बिहार की जनता ने हमें असली प्रतिद्वंद्वी मान लिया है और वो जिम्मेदारी का अहसास हमें हुआ तो कोर कमेटी ने बिहार में लगभग 150 सीट चयन कर अपने उम्मीदवार को इंटर्नल चुनाव लड़ने की तैयारी की इजाजत दे दी है."

उन्होंने कहा, " जो रेस्ट सीट है वहां हम गठबंधन करेंगे. 150 सीट पर 40 लाख सदस्य बने हैं, बूथ कमिटी भी लगभग 40 विधानसभा सीट पर कंप्लीट है. हम पटना जिले के सभी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पटना की जनता 40 सालों के बीजेपी साशन से तबाह है, नर्क में जी रही है. लगातार 30 सालों से नगर मंत्री उनका, उनके ही मेयर, नगरपालिका, विधायक संसद अब लड़ाई पटना में सभी सीटों पर बीजेपी से आर पार की होगी. पटना के सीटों पर कोई कंपरमाइज नहीं होगा. हम पटना को एशिया का नम्बर  वन शहर बनाएंगे और यहां 30 साल बनाम 3 साल और नीतीश कुमार को 5 साल के सुशासन के लिए चुनौती दूंगा. बिहार की जनता के मदद से मैं बिहार बचाऊंगा."

पप्पू यादव ने कहा, " गांधी मैदान में स्वेत पत्र जारी कर जनता के बीच चुनाव में जायेंगे. इसबार 15 साल बनाम 15 साल नहीं. 5 साल की चुनौती होगी. बिहार में अपराध, बलात्कार, रेपिस्ट बिहार बनाने पर, मर्डरर बिहार बनाने पर."

उन्होंने कहा, " जाप 80 प्रतिशत यूथ को टिकट देगी और किसी अपराधी माफिया को टिकट नहीं देगी. सत्ता और विपक्ष दोनों ही अपराधी माफिया के बदौलत ही सत्ता में आते हैं. लेकिन हम जनता के बदौलत जाना चाहते हैं. ये बिहार के दोनों ही 56, 47 से बर्बाद करना चाहते हैं, इसलिए हमारी पार्टी 80 से 85 प्रतिशत 45 से ऊपर के लोगों को हम टिकट देंगे. 15 प्रतिशत 45 से 60 के बीच के उम्र के लोगों को टिकट देगी."

पप्पू यादव ने कहा, " बीजेपी-जेडीयू से मुझे कहना है कि 15 साल आपको मिला अब बिहार को बक्श दें. 15 साल किसी अन्य को मिला आप भी कृपा करें. ये तीनों दल से बिहार की जनता आजादी चाहती है. ये आरजेडी, बीजेपी जेडीयू आईआईटी के नीट के एग्जाम पर चुप क्यों है? ये 45 लाख छात्र के भविष्य से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं? इस एग्जाम के खिलाफ हम सब सोनिया जी को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने सभी की सुध ली. नरेंद्र मोदी ने भारत के यूथ को मारने की तैयारी की है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget