एक्सप्लोरर

Jan Suraaj Padyatra: बिहार में मुसलमान RJD को क्यों देते हैं वोट? PK ने बताया, कहा- नीतीश कुमार की कोई पार्टी नहीं

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने कहा कि वह 135 दिन से पदयात्रा कर रहे हैं. विश्वास के साथ कहा कि दलितों के बाद अगर सबसे ज्यादा बदहाली, बेहाली या गरीबी दिखी तो वह मुसलमान भाइयों के गांव में दिखी.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) पदयात्रा पर निकले हैं. लगातार गांव-गांव घूम कर वो वहां की समस्याओं को जान रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि बिहार में विकास चाहते हैं तो उसके लिए क्या करना होगा. बुधवार को प्रशांत किशोर के जनसुराज वाले ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वो लोगों को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला. यह भी बताया कि मुसलमान आरजेडी को ही क्यों आज वोट देते हैं.

'मुसलमान भाइयों के गांव में सबसे ज्यादा बदहाली'

प्रशांत किशोर ने कहा कि वह 135 दिन से पैदल चल रहे हैं. एक हजार से ज्यादा गांव में पैदल घूम चुके हैं. लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह बहुत विश्वास के साथ कह रहे हैं कि दलितों के बाद अगर सबसे ज्यादा बदहाली, या गरीबी दिखी तो मुसलमान भाइयों के गांवों में दिखी. उन्हीं मुसलमान भाइयों से चुनाव के समय जाकर पूछिएगा तो कहेंगे कि बीजेपी को तो वो वोट नहीं दे सकते हैं. चाहे मर क्यों न जाएं. वो बीजेपी को वोट नहीं देते हैं कि यह पार्टी मुसलमान विरोधी पार्टी है. ऐसे में बिहार में बचा कौन?

बिहार में बचे सिर्फ दो ही दल: पीके

पीके ने कहा कि बिहार में दो ही दल है. नरेंद्र मोदी की बीजेपी और लालू यादव का आरजेडी. नीतीश कुमार का तो दल ही नहीं बचा है. ये कभी लालटेन पकड़कर लटकते हैं तो कभी कमल के फूल में बैठकर तैर रहे हैं. समझ ही नहीं आ रहा है कि रहेंगे किधर. जिधर आप बटन दबा रहे हैं वो मेंढक की तरह उछल कर चले जा रहे हैं. इसलिए मुसलमान यही कह रहा है कि जिंदा हों या मर जाएं वोट आरजेडी को ही देंगे. 

यह भी पढ़ें- Exlcusive: अखिलेश को सुन हिल जाएंगे नीतीश-तेजस्वी! 'बयानबाजी के गेंद' पर 2024 के लिए कांग्रेस की 'बैटिंग' शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget