एक्सप्लोरर

Exlcusive: अखिलेश को सुन हिल जाएंगे नीतीश-तेजस्वी! बयानबाजी के 'गेंद' पर 2024 के लिए कांग्रेस की 'बैटिंग' शुरू

Lok Sabha Election 2024: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से एबीपी न्यूज़ ने बुधवार को बातचीत की है. अखिलेश ने कई बड़े बयान दिए. पढ़िए एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा है.

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार है जिसमें कई दल शामिल हैं. इस महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बयानों से ऐसा लग रहा है कि सब कुछ ठीक नहीं है. आने वाले समय में एक तरफ बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है तो वहीं दूसरी ओर 2024 में लोकसभा का चुनाव भी होना है. इन सबके बिहार में बयानबाजी का दौर भी शुरू है तो इस पर कांग्रेस बैटिंग करने में लगी है. कांग्रेस दो और मंत्री पद मांग रही है वहीं दूसरी ओर तेजस्वी को सुनने के लिए पार्टी तैयार भी नहीं है. कांग्रेस का कहना है कि नीतीश कुमार से बात हो गई है. इन सबके बीच बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से एबीपी न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव बातचीत की.

अखिलेश सिंह ने तेजस्वी के बयान के बाद आज फिर दोहराया कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कांग्रेस कोटे से कुछ और नए मंत्री बनेंगे. कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत हो चुकी है. कांग्रेस को इसमें जगह मिलेगी. हम लोग पूरी तरह आश्वस्त हैं.

...तो नीतीश नहीं होंगे विपक्ष का चेहरा?

अखिलेश ने कहा कि बिहार में 90 से पहले कांग्रेस जिस तरह मजबूत थी हम फिर उसी तरह मजबूत कांग्रेस को बनायेंगे. बिहार में संगठन को धारदार बनाने में लगे हुए हैं. कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी को टक्कर दे पाएंगे. सिर्फ राहुल गांधी ही पीएम मोदी से आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं. उनकी नीतियों का विरोध संसद से लेकर सड़क तक करते हैं. सभी विपक्षी दलों को जेडीयू, आरजेडी राहुल गांधी का समर्थन करेंगे. नीतीश कुमार खुद बोल चुके हैं कि राहुल पीएम बनेंगे तो हमें अच्छा लगेगा. हम समर्थन करेंगे. विपक्ष में लीडरशिप को लेकर कोई टकराव नहीं है.

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में बांका से इसकी शुरुआत हुई थी. 1000 किलोमीटर की यात्रा हम लोग कर चुके हैं. गया में भारत जोड़ो यात्रा का बिहार में समापन होगा. फिर बोधगया में कांग्रेस की एक बड़ी रैली होगी जिसमें राहुल गांधी आएंगे. बिहार में 25 फरवरी को पूर्णिया में महागठबंधन की रैली है जिसका कांग्रेस भी समर्थन कर रही है. इस रैली में भी कांग्रेस शामिल होगी.

बता दें कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अखिलेश सिंह मीडिया में लगातार बयान दे रहे हैं कि बिहार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा. वहीं सीएम नीतीश ने कहा है कि तेजस्वी महागठबंधन के दलों से मंत्रिमंडल विस्तार पर बात कर लें. अखिलेश पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा था कि मीडिया में बोलकर मंत्रिमंडल विस्तार की मांग नहीं की जाती. कांग्रेस नाम तय करे व बताए तब हम विचार करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार और 2024 के चुनाव में घमासान मच सकता है.

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Profile: बेटी वकील... पिता बिहार का बाहुबली, दामाद खोजा 'A' ग्रेड वाला, जानिए आनंद मोहन की हिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget