एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'तेजस्वी 10 वीं पास नहीं है और उसको...', लालू यादव की चाहत को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान

Prashant Kishor on Tejashwi Yadav: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अभी समस्तीपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. वहीं, इस दौरान उन्होंने गुरुवार को लालू यादव पर हमला बोला.

समस्तीपुर: जन सुराज (Jan Suraaj) के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों लगातार राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने कहा कि आप जिस विषय के ऊपर वोट करते हैं वो आपको देर ही सही, लेकिन मिलता जरूर है. देखिए लालू यादव का लड़का तेजस्वी यादव 10वीं पास नहीं है और उसको CM बनना है. इसकी चिंता लालू यादव को है और वहीं, एमए करके आपका लड़का चपरासी नहीं बन पा रहा है घर में बैठा हुआ है और आपको उसकी चिंता नहीं है.

राजनीतिक दलों पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि आप जाति का झंडा उठाए हैं, आपको धर्म की चिंता है. आपको यहां से पाकिस्तान दिख रहा है, लेकिन आपको अपने बच्चों की गरीबी, बेरोजगारी और लाचारी नहीं दिख रही है. आपने बोया बबूल है तो आम कहां से खाएंगे. मैं गांवों-प्रखंडों में जाकर हाथ जोड़कर लोगों को समझा रहा हूं कि आप अपना न सही अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोचिए. आप अगर अपने बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा.

'मैंने बहुत नेताओं के साथ काम किया है'

आगे जन सुराज के संयोजक ने कहा कि मैंने बहुत नेताओं के साथ काम किया है और उस दावे से बता सकता हूं कि अगर आप अपने बच्चों की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता, कोई दल आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा. एक किलो अनाज चोरी करके चार किलो अनाज आपको राशन कार्ड के नाम पर मिलता है.

प्रशांत किशोर पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं

आगे चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि आपने वोट दिया है जाति के नाम पर तो आपके जाति वाले नेता गाड़ी और हेलीकॉप्टर पर बढ़िया कुर्ता-पायजामा पहन घूमता दिखता है. आप बिहार के लोग ने कभी पढ़ाई के नाम पर वोट नहीं दिया. आपने रोजी रोजगार के लिए वोट ही नहीं किया. बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले साल दो अक्टूबर से बिहार का दौरा कर रहे हैं. गुरुवार को वे समस्तीपुर के रोसड़ा प्रखंड में थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: नालंदा छोड़कर फूलपुर... UP आए CM नीतीश तो बिहार में खराब न हो जाए JDU का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget