एक्सप्लोरर

Bihar CAG Report: '70 हजार करोड़ में 17 हजार...', प्रशांत किशोर ने कैग रिपोर्ट पर तेजस्वी यादव को क्यों घेरा?

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि गरीब जनता का 70 हजार करोड़ रुपया कहां खर्च हुआ, किसने लूटा, सरकार चुप है. उन्होंने तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में सोमवार को जहानाबाद के मखदुमपुर में जनसभा की, जहां उन्होंने कैग रिपोर्ट पर बिहार सरकार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी घेरा. प्रशांत किशोर ने कहा कि गरीब जनता का 70 हजार करोड़ रुपया कहां खर्च हुआ, किसने लूटा, पता ही नहीं चल रहा है. सरकार चुप है.

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को क्यों घेरा?

प्रशांत किशोर ने कहा, "इस 70 हजार करोड़ में 17 हजार करोड़ रुपया उस वक्त का है, जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे. इसलिए वो भी नहीं बोल रहे हैं. राजद, जदयू और भाजपा, सब मिलकर लूट रहे हैं. हमाम में सभी नंगे हैं."

बिहार में चुनाव आयोग के एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के आए निर्देश का प्रशांत किशोर ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जरिए आधार कार्ड को मानने का निर्देश देने के बाद अब लगभग 99.99 प्रतिशत लोगों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो जाना चाहिए. इसके बाद भी अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में आने से रह जाता है तो उनसे हमारी अपील है कि राजनीतिक दलों और समाज के लोगों की मदद लें.

प्रशांत किशोर ने इसी दौरान आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच बातचीत के कथित वायरल ऑडियो को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र कट्टा वाले दल के नेता हैं. जब इनकी सरकार थी तो बिहार की पहचान कट्टा बनाने वाले, अपहरण-रंगदारी वाले, जंगलराज वाले राज्य के तौर पर थी. इनसे सुधार की अपेक्षा नहीं कर सकते हैं. यह लोग गलती से भी जीतकर आ गए तो फिर वही करेंगे, जो इन्होंने पहले किया था.

50 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा

प्रशांत किशोर ने जनसभा में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट कीजिए. इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी. छठ के बाद जहानाबाद के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar SIR: 'एसआईआर पारदर्शी नहीं, हमें इस मुद्दे पर न्याय मिलेगा'- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget