एक्सप्लोरर

Jamui News: जमुई में पेड़ से लटकता मिला पिता का शव, बेटे ने मां को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा

Bihar Crime: मामला चीहरा थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान बरखुटिया निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल मरांडी के रूप में हुई है. वही, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Jamui News: जमुई के चीहरा थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव में बरगद पेड़ से लटकता हुआ माले कार्यकर्ता का शव रविवार की सुबह बरामद हुआ है. बरामद शव की पहचान बरखुटिया निवासी 36 वर्षीय छोटेलाल मरांडी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही चीहरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के मोबाइल सहित कई सामान बरामद किया है. वहीं, मृतक के बेटे ने अपने ही मां पर हत्या का आरोप लगाया है.

मृतक के बेटे ने क्या कहा?

मृतक के बेटे राजेश मरांडी ने बताया कि उसके पिताजी शुक्रवार को घर से सुबह 8:00 बजे बरमोरिया जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन वह घर नहीं लौटे. रविवार की सुबह बरमोरिया से किसी ने खबर दी कि छोटेलाल मरांडी को मारकर बरमोरिया कमार टोला के पास बरगद के पेड़ में टांग दिया गया है. हम लोग दौड़े हुए वहां गए तो देखें कि पिता का शव बरगदग पेड़ में फंदा से गमछा बना कर लटका हुआ है. पिताजी और मां में संबंध ठीक नहीं था. अप्रैल 2024 में वह घर से किसी के साथ भाग भी गई थी. इसका आवेदन चीहरा थाने को भी दिया गया था. 

आगे मृतक के बेटे ने कहा कि गांव में कुछ लोगों से भूमि विवाद भी चल रहा है. वे लोग मेरे पिताजी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. वहीं, उसने थाने में आवेदन देकर मां सहित गांव के पांच लोगों पर योजना बनाकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है. इधर, बरमोरिया गांव में मौजूद रहने के बादजूद मृतक की पत्नी का घटनास्थल पर नहीं पहुंचने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सभी आरोपों पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पूर्णिया में कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर मां को मार डाला, भाई और उसकी पत्नी की हालात नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget