एक्सप्लोरर

Bihar News: जमुई में दो दिन से लापता था युवक, पुलिस ने श्मशान में बालू खोदकर निकाला शव, इलाके में सनसनी

Jamui News: मामला झाझा थाना क्षेत्र का है. पुलिस देर शाम श्मशान घाट में सर्च लाइट की मदद से खोजते खोजते बालू के टीले के पास पहुंची. जहां से पुलिस को शव बरामद हुआ है.

Bihar News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के बलियो श्मशान घाट से पुलिस ने शनिवार की देर शाम लगभग 8 बजे दफन किए हुए एक युवक को शव बरामद किया. मृतक की पहचान सोहजाना मोहल्ले के रहने वाले लोचन यादव के 35 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है. बता दें कि जमुई में एक युवक की हत्या कर उसके शव को श्मशान घाट में बालू के नीचे दफन कर दिया गया था. जो कि दो दिनों से लापता था. 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

दरअसल, झाझा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिथुन की हत्या कर शव को श्मशान घाट में बालू में दफना दिया गया है. पुलिस को इस कांड में हत्या का शक मृतक के परिजनों पर है. हत्या के बाद मृतक के परिजन घर छोड़कर फरार हैं. बताया जा रहा है कि मिथुन नशे का आदी होने के कारण घर वालों से अक्सर मारपीट किया करता था. 13 जुलाई को पुलिस गुप्त सूचना मिली कि मिथुन की लाश को बलिया शमशान घाट में दफनाया गया है. इस सूचना के बाद झाझा थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस पदाधिकारी और दलबल के साथ श्मशान घाट पहुंचे.

पुलिस देर शाम श्मशान घाट में सर्च लाइट की मदद से खोजते खोजते बालू के टीले के पास पहुंची और शक के आधार पर लगभग 5 फीट बालू को खोदकर हटाने के बाद मृतक का शव बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस शव को बाहर निकलने के बाद अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

पुलिस को मृतक के भाई और मां पर है शक

जमुई की पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि मिथुन यादव की हत्या उसके भाई इंद्रदेव यादव और उसकी मां ने मिलकर की है. शव को झाझा थाना अंतर्गत खैर घाट सामुदायिक भवन के सामने शमशान घाट के पास बालू में 5 फीट गड्ढे में गाड़ दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई इंद्रदेव यादव और मां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या गला रेत कर की गई है और साक्ष्य छुपाने के लिए युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे श्मशान घाट के बालू में गाड़ दिया गया था.

ये भी पढे़ं: Banka News: बांका में तालाब में स्नान करने गए दो किशोर की डूबकर हुई मौत, मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget