एक्सप्लोरर

Jamui Crime: जमुई में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो का मर्डर, 24 घंटे में तीन हत्याएं

Bihar News: मामला सोनो थाना क्षेत्र का है. सोमवार को बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है.

जमुई: जिले में बदमाशों ने पिछले 24 घंटे में लगातार तीन लोगों की गोली मारकर हत्या (Jamui Murder) कर दी है. जिले के सोनो थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सुबह बदमाशों ने दो व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत (Jamui Crime) हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

दोनों की घटनास्थल पर मौत

मामला जिले के सोनो थाना क्षेत्र के जुगरी गांव का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने दो व्यक्तियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके से गोली के खोखे बरामद हुए हैं. इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं, घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया है.

जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा- एसपी

बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति कचरा चुनने का काम किया करते थे. एक व्यक्ति की पहचान सोनो के ही मनोज मांझी के रूप में हुई है. दूसरे युवक की पहचान बालेश्वर के रूप में की गई है, जिसका घर अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस इस हत्या को लेकर छानबीन में जुट गई है. हत्या की वजह पता नहीं चल सका है. वहीं, इस घटना को लेकर जमुई के एसपी शौर्य सुमन ने कहा कि अनुसंधान के बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा. इसको लेकर जांच की जा रही है.

आजाद नगर मोहल्ले में हुई थी घटना

बता दें कि जमुई में रविवार की देर शाम अपराधियों ने बीच सड़क पर एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर दिया था. घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले की है. अपराधियों ने एक युवक के सिर और छाती में ताबड़तोड़ चार गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: बीजेपी नेता के साथ मिलकर नीतीश की बखिया उधेड़ करते RJD विधायक, 'समाधान यात्रा' पर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget