एक्सप्लोरर

Bihar News: गलत ट्रैक पर चलती रही जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस, हो सकती थी बालासोर जैसी घटना, बड़ा हादसा टला

Kaimur Jammu Tawi Sealdah Express: जांच टीम का गठन किया गया है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. 2.30 घंटे के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

कैमूर: बिहार में भी बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना हो सकती थी. भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार (30 जुलाई) को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. 13152 डाउन जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रुकने की जगह रिवर्सिबल लाइन में चली गई. कुछ दूर तक ट्रेन चलती रही. संयोग अच्छा था कि रिवर्सिबल लाइन पर दूसरी तरफ से गाड़ी नहीं आ रही थी. लापरवाही किसकी है यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इसके चलते लगभग ढाई घंटे ट्रैक पर ही ट्रेन खड़ी रही.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीआरएम सहित आधा दर्जन से अधिक रेलवे विभाग के अधिकारी पहुंच गए. करीब ढाई घंटे बाद जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया. इस पूरे मामले में जांच टीम का गठन किया गया है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर के सामने बवाल काटा. आरपीएफ लोगों को समझाने में जुटी रही.

Bihar News: गलत ट्रैक पर चलती रही जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस, हो सकती थी बालासोर जैसी घटना, बड़ा हादसा टला

यात्री बोले- हमलोग मरते-मरते बचे

जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस में मौजूद एक रेल यात्री सूचित पांडेय ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 3 के डाउन रेलवे ट्रैक पर रुकना था लेकिन यह रिवर्सिबल (दूसरे ट्रैक) लाइन पर चली गई. अगर सामने से गाड़ी आती तो ओडिशा वाला हादसा यहां भी हो जाता. हम लोग मरते मरते बच गए.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के डीआरएम राजेश गुप्ता ने बताया 13152 डाउन सियालदह एक्सप्रेस को जहां रुकना था वह नहीं रुक कर आगे जाकर रुकी. गाड़ी को डाउन ट्रैक पर रुकना था, लेकिन यह रिवर्सिबल ट्रैक पर चली गई. पूरे मामले की जांच चल रही है. कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. जम्मू से चलकर सियालदह के लिए ट्रेन जा रही थी. रिवर्सिबल लाइन उस समय खाली थी. चालक ने ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया.

डीआरए ने कहा कि जांच में पता चलेगा कि किस स्तर से लापरवाही बरती गई है. कल से एक कमेटी बैठेगी. दो से तीन दिनों में जांच रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी. अगर ट्रैक खाली नहीं रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें- NIA Raid: दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया बिहार का युवक, मधुबनी में NIA ने की छापेमारी, पिता और बहनों से पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget