एक्सप्लोरर

IRCTC: रेल मंत्रालय ने मिथिलांचल वासियों को दी खुशखबरी, झारखंड के लिए नई ट्रेन की दी सौगात

Jaynagar-Tatanagar Train: मिथिलांचल वासियों को टाटानगर जाने में अब सुविधा मिलेगी. इसको लेकर रेल मंत्रालय ने बड़ा ऐलान किया है. एक नई ट्रेन की परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है.

IRCTC: झारखंड के औद्योगिक राजधानी टाटानगर में रहने वाले मिथिला के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पूरी होने वाली है. रेल मंत्रालय ने जयनगर-टाटानगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन की मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही ट्रेन की समय सारिणी को भी जारी कर दिया है. हालांकि, यह ट्रेन की शुरुआत विधिवत कब से शुरूआत होगी? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. 

जयनगर-टाटानगर का समय  निर्धारित

रेल मंत्रालय ने जयनगर-टाटानगर के बीच एक्सप्रेस ट्रेन की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. जयनगर-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन जयनगर से शनिवार की रात 7.30 मिनट प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन यानी रविवार की सुबह 11.30 मिनट में टाटानगर पहुंचेगी. जबकि टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस से यात्री प्रत्येक शुक्रवार शाम को 6.50 प्रस्थान कर दूसरे दिन 11.25 बजे जयनगर पहुंच सकेंगे.

इन जगहों पर होगा ठहराव

जयनगर-टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आने-जाने के क्रम में 21 स्टेशनों मे रुकेगी. मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस ट्रेन का जयनगर से टाटानगर के बीच जयनगर, मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, जसीडीह, प्रधानखुंटा, धनबाद, राजबेडा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला, मुरी, चांडिल और टाटानगर में ठहराव होगा.

इस एक्सप्रेस ट्रेन में होगा 17 कोच

जयनगर-टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 17 कोच का होगा. जिसमें 1-एसी फर्स्ट क्लास, 3-थर्ड एसी, 7-स्लीपर क्लास, 4-समान्य क्लास और 2-एक्स एलआर कोच होगें. इस साप्ताहिक ट्रेन की विधिवत शुरुआत कब से होगी? इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन रेल मंत्रालय की इस घोषणा से झारखंड में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों के बीच खुशी का माहौल है. झारखंड के टाटानगर, बोकारो, धनबाद सहित कई शहरों के लोग ट्रेन की जल्द शुरू होने की आस में लगाए बैठे हैं.

बता दें कि जयनगर-टाटानगर ट्रेन चलने से मिथिलांचल के कई जिलों को फायदा मिलने वाला है. सावन के दौरान अगर इस ट्रेन की शुरुआत हो जाती है तो देवघर बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को भी मदद मिलेगी.

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: मोतिहारी में 7 वर्षीय बहन के साथ चचेरे भाई ने किया रेप, बच्ची ने अपनी मां को बताई पूरी वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget