एक्सप्लोरर

क्या IPS Amit Lodha पर लिया जाएगा एक्शन? ADG गंगवार ने दिया बड़ा अपडेट, abp न्यूज को बताया पूरा मामला

Patna News: शनिवार को एडीजी जितेंद्र सिंह गंगावार ने एबीपी से खास बातचीत में कई बातें कहीं हैं. शुक्रवार को ही अमित लोढ़ा की सस्पेंशन की खबरें चल रही थी जिसे खारिज किया गया था.

पटना: तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा (IPS Amit Lodha) पर विशेष निगरानी इकाई ने सात दिसंबर को निजी स्वार्थ के लिए वित्तीय अनियमितता के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी. बीते शुक्रवार को एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार बातें सामने आई थी कि अमित लोढ़ा को इस मामले में निलंबित किया गया है, लेकिन इस मामले में पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह (ADG Jitendra Singh Gangwar) गंगवार ने खारिज करते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय को अमित लोढ़ा के निलंबन की ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है. शनिवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में एडीजी ने कहा कि न ही पुलिस मुख्यालय में गृह विभाग से कोई कागजात उपलब्ध हुए हैं. अब कहा गया है कि इस मामले में जांच गृह विभाग करेगा और आगे की कार्रवाई भी विभाग के ओर से होगी.

गृह विभाग लेगा जांच के बाद एक्शन

जे एस गंगवार ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में जानकारी देते हुए कहा कि विशेष निगरानी इकाई को जो और सबूत मिले हैं उसके आधार पर अमित लोढ़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन उनके निलंबन या उनकी नौकरी पर जो कार्रवाई होनी है वह गृह विभाग करेगा. गृह विभाग अगर कोई कार्रवाई करता है तो उसके बाद उसकी एक कॉपी पुलिस मुख्यालय में आएगी. गृह विभाग ने अभी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है क्योंकि गृह विभाग की ओर से सभी बिंदुओं पर पूरे मामले की जांच होगी. इसके बाद निर्णय लिया जाएगा. इस  पूरी प्रक्रिया में अभी समय लगना है. पुलिस मुख्यालय से अमित लोढ़ा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई की जानकारी गृह विभाग से नहीं दी गई है.

क्या है पूरा मामला

आईजी अमित लोढ़ा पर विशेष निगरानी इकाई ने एफआईआर दर्ज की है. उन पर आरोप है की नेटफ्लिक्स पर 25 नवंबर को एक वेब सीरीज " खाकी "द बिहार चेप्टर रिलीज हुई थी. इसको लेकर अमित लोढ़ा चर्चा में आ गए हैं. विशेष निगरानी इकाई ने अमित लोढ़ा पर निजी स्वार्थ के लिए वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था. इस मामले में जांच की गई थी. एसयूवी के अनुसार पुलिस मुख्यालय और वरीय प्राधिकार की तरफ से समीक्षा की गई थी. इसके बाद निगरानी विभाग से मिले आदेश के बाद अमित लोढ़ा के खिलाफ सात दिसंबर को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और आईपीसी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

वेब सीरीज को लेकर है बवाल

विशेष निगरानी इकाई ने आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा है कि चुंकी अमित लोढ़ा अभी एक सेवारत आईपीएस अधिकारी हैं. वे एक स्थापित लेखक नहीं है इसलिए वह वेब सीरीज के लिए किसी भी फॉर्म के साथ करार नहीं कर सकते हैं. अमित लोढ़ा पर सौदे से 12,372 रुपये प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है. जबकि 38.25 लाख रुपये उनकी पत्नी कौमिदी के खाते में जमा किए गए थे. प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि अवैध रूप से अर्जित धन की लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए फॉर्म कौमिदी के बीच एक समझौता हुआ था.

यह भी पढ़ें- Kurhani Bypolls Result: कुढ़नी में हार पर CM नीतीश BJP-RJD से घिरे, अनिल साहनी का फूटा गुस्सा, बीजेपी ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget