एक्सप्लोरर

Indigo Manager Murder: पटना पुलिस ने रूपेश हत्याकांड का किया खुलासा, रोडरेज में बाइक चोर ने की थी हत्या

पुलिस की मानें तो आरोपी एक सम्पन्न परिवार से आता है. उसे किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है. उसने बाहर रहकर पढ़ाई की है. दिल्ली में वो कॉल सेंटर में काम करता था. कुछ दिन उसने बैंक में भी काम किया है. पिछले दो-तीन सालों से वह बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने में जुट गया था.

पटना: बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पटना के गांधी मैदान स्थित कार्यालय में बुधवार को पीसी कर पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा में बताया कि रोडरेज में इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या की गई थी. हत्या में कुल चार अपराधी शामिल हैं. फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीन अपराधी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे और रूपेश को छह गोली मारी थी.

बाइक चोर है अपराधी

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पटना का आदर्श नगर निवासी रितुराज है, जिसके पिता का नौबतपुर में ईंट भट्ठी है. रितुराज बाइक चोर है और महंगी बाइक की चोरी करता है. फिलहाल पुलिस ने रितुराज के पास से चार गोली, 13 जनवरी की चार अलग-अलग अखबार, हत्या को अंजाम देने के वक़्त पहना गया कपड़ा, झोला, चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है.

एसएसपी ने बताया कि हत्या के नियत से आए अपराधी जब घटना को अंजाम देने आए थे, तो बाइक का नंबर कुछ और था. लेकिन जब वह घटना को अंजाम देकर भागे तो उनके बाइक का नंबर कुछ और था.

पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताई ये बात

पुलिस हिरासत में रितुराज ने बताया कि नवंबर महीने के अंत में वो बाइक चोरी करने की नियत से अपने टारगेट एरिया में जा रहा था. इसी दौरान जब एलजेपी कार्यालय से उसने यू टर्न लिया तो सामने से एक गाड़ी तेज रफ्तार में आई. वह गाड़ी रूपेश की थी. आरोपी की मानें तो दोनों गाड़ी में टक्कर हो गई और इस हादसे में वो मरते-मरते बचा. वहीं, हादसे के बाद रूपेश ने उसे कार बाहर निकल कर फटकार लगाई थी और पुलिस के पास ले जाने की बात कही थी.

चूंकि, रितुराज चोरी की बाइक से जा रहा था, तो उस वक़्त उसने कुछ नहीं कहा लेकिन कार के उस जगह से निकलते ही उनसे कार का पीछा किया और गाड़ी का नंबर याद कर लिया. इसके बाद उसने कई दिनों तक गाड़ी की रेकी. उसे यह नहीं पता था कि रूपेश कौन है? उसे लगा था कि किसी बड़े बात का बेटा है. गाड़ी की रेकी के बाद उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की.

चार बार मारने की कर चुका था कोशिश

हत्या वाले दिन वो अपने तीन दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा. वो चार बार पहले भी रूपेश को गोली मारने की कोशिश कर चुका था. ऐसे में 12 जनवरी के दिन जैसे रूपेश ने अपने अपार्टमेंट वाली गली में एंट्री ली, घात लगाए बैठे रितुराज और उसके साथ ने रूपेश की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद वे पुनाई चक से आर ब्लॉक-दीघा रोड पर चले गए. फिर रूपसपुर का रूट पकड़ा. लेकिन वहां से कहां गए अंधेरा होने की वजह से इसका पता नहीं चला था.

पुलिस की मानें तो आरोपी एक सम्पन्न परिवार से आता है. उसे किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है. उसने बाहर रहकर पढ़ाई की है. दिल्ली में वो कॉल सेंटर में काम करता था. कुछ दिन उसने बैंक में भी काम किया है. पिछले दो-तीन सालों से वह बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने में जुट गया था. उसे बाइक की अच्छी समझ भी है. हत्या के बाद जब उसे पता चला कि रूपेश कौन है तो वो रांची भाग गया था. लेकिन जैसे ही वो पटना लौटा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें -

कोरोना वैक्सीन के आने की खुशी में PHC में डॉक्टरों ने की 'डांस' पार्टी, अब वायरल हो रहा वीडियो बिहार: डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद नवजात को गोद में लेकर इंटर की परीक्षा देने पहुंची युवती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget