एक्सप्लोरर

बिहार: डिलीवरी के कुछ ही घंटों बाद नवजात को गोद में लेकर इंटर की परीक्षा देने पहुंची युवती

शादी के वक़्त कुसुम इंटर में पढ़ाई कर रही थी और ससुराल जाने के बाद भी उसने पढ़ाई जारी रखी. इसी क्रम में जब इंटर का फॉर्म आया तो उनसे मायके आकर डुमरसन स्थित हाई स्कूल से परीक्षा का फॉर्म भरा था.

छपरा: बिहार के छपरा जिले के गांधी हाई स्कूल स्थित परीक्षा सेंटर पर बुधवार को उस वक़्त सब चकित रह गए जब इंटर की छात्रा कुसुम कुमारी अपने नवजात बच्ची के साथ इंटरमीडिट का एग्जाम देने पहुंची. प्रसव के कुछ ही घंटों के बाद एग्जाम देने पहुंची युवती क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गयी है. लोग पढ़ाई के प्रति उनकी निष्ठा की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, जिले के पानापुर प्रखंड के टोटहां जगतपुर निवासी राजदेव राय की बेटी कुसुम कुमारी की शादी पिछले साल ही तरैया प्रखंड के नारायणपुर निवासी मालिक राय से हुई थी.

शादी के बाद भी नहीं छोड़ी थी पढ़ाई

शादी के वक़्त कुसुम इंटर में पढ़ाई कर रही थी और ससुराल जाने के बाद भी उसने पढ़ाई जारी रखी. इसी क्रम में जब इंटर का फॉर्म आया तो उनसे मायके आकर डुमरसन स्थित हाई स्कूल से परीक्षा का फॉर्म भरा था. वैसे परीक्षा 1 फरवरी से ही शुरू है, लेकिन आर्ट्स की छात्रा कुसुम का पहला पेपर 2 फरवरी को होना था. इसी बीच 1 फरवरी की रात ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी.

कुसुम ने बेटी को दिया जन्म

ऐसे में परिजनों ने आनन-फानन मंगलवार की सुबह उसे रेफरल अस्पताल, तरैया में भर्ती कराया. अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद ही कुसुम ने एक बच्ची को जन्म दिया. साधारण डिलीवरी होने की वजह से जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सामान्य देखते हुए पढ़ाई के प्रति जागरूक परिजनों को परीक्षा के प्रति चिंता जताई.

बच्ची को गोद में लेकर पहुंची सेंटर

ऐसे में खुद कुसुम ने भी किसी भी तरह परीक्षा में शामिल होने की इच्छा जताई. इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही छपरा स्थित गांधी हाई स्कूल के सेंटर पर पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था की. विशेष परिस्थिति को देखते हुए आवश्यक दवाओं के साथ तुरंत ही अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया.

इधर, कड़ाके की ठंड के बावजूद कुसुम अपनी नवजात बच्ची के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए सेंटर पहुंची. ऐसे में शिक्षा के प्रति परीक्षार्थी और उसके परिजनों की लगन और निष्ठा की लोगों ने खूब सराहना की.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सब्जियों की आड़ में लाया जा रहा था 9 क्विंटल गांजा, DRI ने किया जब्त, 4 गिरफ्तार नीतीश सरकार के नए आदेश पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कहा- कितने डरे हुए हैं 'बेचारे' मुख्यमंत्री
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget