एक्सप्लोरर

'भारत जैसे देश के बारे में डोनाल्ड ट्रंप…', सीजफायर पर मनोज झा का बड़ा बयान, PM मोदी से कर दी ये मांग

India Pakistan Ceasefire: सांसद मनोज झा ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि हिंदुस्तान कभी युद्ध में नहीं घुसा, हम पर युद्ध थोपा गया. जब लड़े तो बहादुरी से लड़े.

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर आरजेडी के सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने बड़ा बयान दिया है. एक तरफ जहां उन्होंने सेना की तारीफ की है तो दूसरी ओर पीएम मोदी से भी बड़ी अपील की है. शनिवार (10 मई, 2025) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए बयान में मनोज झा ने कहा कि "मेरा स्पष्ट मानना है कि हिंदुस्तान कभी युद्ध में नहीं घुसा, हम पर युद्ध थोपा गया लेकिन जब लड़े तो बहादुरी से लड़े."

मनोज झा ने आगे कहा, "सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम. हमने अपने नागरिकों की जान गंवाई. मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जंग नहीं चाहते ठीक है, लेकिन संदेश गया या नहीं? क्योंकि हमें आगे अपने नागरिकों की जान नहीं गंवानी है."

मनोज झा ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि जो आतंक की प्रयोगशाला है हमारी सेना ने उसे टारगेट किया, आम लोगों को निशाना नहीं बनाया. बदले में पाकिस्तान से क्या नापाक कोशिश हुई? आम नागरिक पूरे बॉर्डर एरिया में, खास कर जम्मू में घायल हुए. आज (शनिवार) हमने जम्मू में एक ऑफिसर को खो दिया. हिंदुस्तान और पाकिस्तान में ये फर्क है.

'भारत जैसे देश के बारे में डोनाल्ड ट्रंप... मुझे असहज किया'

आगे कहा, "जो चीज असहज करती है, अगर डीजीएमओ पाकिस्तान ने कॉल किया और बातचीत हुई तो कमाल की बात है कि पहला ट्वीट भारत जैसे देश के बारे में डोनाल्ड ट्रंप कर रहे हैं. मध्यस्थता वो कर रहे थे. मुझे असहज किया और मैं अकेला नहीं हूं, कई लोग आज 1971 को याद कर रहे हैं. मैं पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करूंगा पूरा देश एकजुट है. एक स्वर में बोल रहा है कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए. सेना के पराक्रम, शौर्य की चर्चा के साथ एक साझा संदेश ना सिर्फ पड़ोसी मुल्क को बल्कि पूरी दुनिया को जाए."

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ऑपरेशन सिंदूर वाली कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था. इसके बाद दोनों देशों के जंग जैसी स्थिति शुरू हो गई. भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को जवाब भी दिया. इस बीच शनिवार (10 मई, 2025) को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की खबर आई है.

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, PM मोदी का नाम लेकर क्या कहा?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget