एक्सप्लोरर

क्या बिखर रहा है इंडिया गठबंधन? JDU नेता राजीव रंजन बोले- 'अब कागज पर भी नहीं...'

Bihar News: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने यह दावा किया है कि इंडिया गठबंधन पहले कागज पर नजर आता था लेकिन अब यह कागज पर भी नजर नहीं आएगा.

Bihar Politics: कभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही JDU ने बड़ा दावा किया है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का कहना है कि इंडिया गठबंधन बिखर रहा है. पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि यह तो पहले से ही बिखराव का शिकार था. राजीव रंजन ने यह दावा बयान ममता बनर्जी और अबू आजमी के बयान के बाद किया है.

राजीव रंजन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''बिखराव का शिकार इंडिया गठबंधन पहले से ही था. ये एक औपचारिकता मात्र थी कि इसके टूटने के जो आसार हैं विधिवत रूप से हकीकत में वो परिणत हो जाएं. समाजवादी पार्टी का एमवीए से निकलने का फैसला, डी राजा का बयान, वायनाड चुनाव में पहले राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी सीपीआई के प्रत्याशी के खिलाफ लड़े.''

कागज पर भी नहीं दिखेगा इंडिया गठबंधन - राजीव रंजन

जेडीयू नेता ने कहा, ''गठबंधन के तौर पर लोकसभा चुनाव या हरियाणा का चुनाव देख लें. इसके पहले तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के रुख पर हैरानी जाहिर की थी.अब ममता जी भी मैदान में कूद पड़ी हैं. कागज पर गठजोड़ दिखता था लेकिन अब कागज पर भी नहीं दिखेगा. इन घटनाओं ने यह साबित कर दिया है.''

ममता बनर्जी और अबू आजमी के इस बयान से लग रही अटकलें

ममता बनर्जी ने हाल में कहा था कि वह पश्चिम बंगाल छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती हैं लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह इंडिया गठबंधन का नेतृतव करने के लिए तैयार हैं. जबकि उनकी पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने अपील की थी कि ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का स्वाभाविक नेता माना जाना चाहिए. 

जबकि अबू आजमी ने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में दरकिनार किए जाने और फिर बाबरी को लेकर शिवसेना-यूबीटी के एक नेता के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए MVA छोड़ने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें- उद्धव गुट के नेता ने बाबरी पर किया पोस्ट तो भड़के अबू आजमी, बोले- MVA का हिस्सा बनना गवारा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'ये सरकार के लिए…'
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'ये सरकार के लिए…'
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के दावे से हलचल तेज
बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के दावे से हलचल तेज
खेसारी लाल यादव की BJP से बढ़ रही नजदीकी? नितिन नवीन से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
खेसारी लाल यादव की BJP से बढ़ रही नजदीकी? नितिन नवीन से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
बिहार: आनंद मोहन की नाराजगी के बाद सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बेटे चेतन आनंद को दिया ये पद
बिहार: आनंद मोहन की नाराजगी के बाद सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बेटे चेतन आनंद को दिया ये पद

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget