एक्सप्लोरर

Video Viral: टीचर के साथ भागी छात्रा, कहा- 'मेरे पति को एक खरोंच तक आई तो सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी'

Bettiah News: बेतिया में इन दिनों एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बन गया. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती प्रेम विवाह की बात कह रही है. इसके साथ ही कई आरोप भी लगा रही है.

बेतिया: जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने कोचिंग शिक्षक के साथ भागकर शादी (Teacher Student Love Story) कर ली. इस मामले में लड़की के घरवालों ने शिक्षक सहित 5 लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया है. वहीं, इसको लेकर लड़की ने एक वीडियो जारी ( Video Viral) कर बताया कि मैं अपनी मर्जी से घर से भागी हूं. वीडियो में वो बोल रही है कि मेरे पति और मेरे पति के घरवालों को एक खरोंच भी आई तो प्राथमिकी दर्ज कराकर मैं हाईकोर्ट क्या सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  तक जाऊंगी.

वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल

मामला जिले के चनपटिया प्रखंड के सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र का है. जारी वीडियो में लड़की अपना नाम अंजली कुमारी बता रही है, उम्र 21 साल बता रही है. वीडियो में प्रेम विवाह करने की बात कह रही है. साथ ही वो अपने परिवार वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है. युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. 

 

तीन सालों से शिक्षक के पास पढ़ती थी छात्रा

बता दें कि अंजली कुमारी इंटर की छात्रा है, वो मिश्रौली चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी. कोचिंग में 27 वर्षीय चंदन पढ़ाता था. इस दौरान चंदन और अंजली में प्यार हो गया. चंदन ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद करीब 4 सालों से मिश्रौली चौक पर कोचिंग में छात्रों को पढ़ाता था. 3 सालों से पढ़ाई करने अंजली चंदन के पास जाती थी. 12 दिसंबर को दोनों ने भागकर शादी कर ली. हालांकि इस मामले में अंजली के पिता ने सिरसिया ओपी थाना में आवेदन देकर सबया चरगाहा पंचायत के मुखिया प्रियंका देवी सहित पांच लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है.

'परिवार वाले दे रहे हैं धमकी'

वहीं छात्रा ने वीडियो जारी कर बताया है कि मैं घर छोड़ कर खुद की मर्जी से बेतिया पहुंची, जब मैं घर छोड़कर मेन रोड पर आई तो मैं अपने पति (प्रेमी) के पास फोन की और बोली कि मैं घर छोड़ दी हूं. इस बात को सुनकर मेरे पति (प्रेमी) को आश्चर्य हुआ और वह मुझे समझाने का प्रयास करने लगे. लेकिन मैंने उनकी एक बात नहीं मानी और गाड़ी पकड़ कर बेतिया पहुंच गई. अपनी खुद की मर्जी से बिना किसी के दबाव में अपने पति (प्रेमी) से शादी कर ली, जिसके बाद मेरे घर वालों ने मेरे पति को गोली और तेजाब से मारने की धमकी दी है.

एफआईआर दर्ज

इस मामले में सिरसिया ओपी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि अपहृत युवती के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है. सभी आरोपी फरार हैं. युवक और उसके परिजनों की तलाश जारी है. कोर्ट में दर्ज बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी को जवाब देने के लिए डाटा लेकर आए ललन सिंह, कहा- छपरा नहीं, देश भर की बात करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget