एक्सप्लोरर

IIT पटना के छात्र ने की आत्महत्या, पहले नस काटा फिर बिल्डिंग से कूदा, हैदराबाद का रहने वाला था

IIT Patna Student Suicide: बिहटा के अमहारा स्थित आईआईटी कॉलेज के हॉस्टल में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Patna News: आईआईटी पटना (IIT Patna) के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने मंगलवार (25 फरवरी) को आत्महत्या कर ली. पहले उसने नस काटा और फिर हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. बिहटा के अमहारा स्थित आईआईटी कॉलेज के हॉस्टल में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. मृतक छात्र की पहचान हैदराबाद निवासी राहुल के रूप में हुई है. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. आईआईटी कॉलेज का प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह भी मौके पर पहुंचे. छात्र और अन्य लोगों ने तत्काल राहुल को इलाज के लिए बिहटा के एक निजी अस्पताल में लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कॉलेज प्रशासन ने क्या कहा?

घटना के पीछे का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. कॉलेज के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) संजय कुमार ने कहा, "आईआईटी पटना के हॉस्टल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.  बी टेक तृतीय वर्ष का छात्र (गणित एवं कंप्यूटिंग) अपने छात्रावास के कमरे की बालकनी से नीचे गिर गया और अंततः अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. संस्थान इस दुखद घटना और एक प्रतिभाशाली छात्र के खोने से शोक में है."

'अच्छा लड़का था... पढ़ने में अच्छा था'

घटना को लेकर आईआईटी पटना के थर्ड ईयर के एक छात्र ने बताया कि राहुल काफी अच्छा लड़का था. हंसमुख था. पढ़ने में भी काफी अच्छा था. आज सुबह जब हम लोग अखबार लाने गए तब देखा कि आईआईटी कॉलेज के हॉस्टल की छत से वह कूद गया है. खून से लथपथ पड़ा था. छात्र ने बताया कि एकेडमिक प्रेशर के कारण यह घटना हुई है. इस बार सेमेस्टर में और सिलेबस में भी काफी बदलाव हुआ है जिसको लेकर यह घटना हो सकती है.

परिजनों को दे दी गई सूचना: पुलिस

पुलिस अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि लगभग 12 बजे के आसपास अमहारा थाने को सूचना मिली कि आईआईटी का एक छात्र कूद गया है. अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वो तेलंगाना का रहने वाला था. राहुल नाम था. एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंच रही है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है. 

यह भी पढ़ें- 'RJD को ज्ञान का अभाव', किस बात पर बोले JDU नेता नीरज कुमार? LFJ केस पर भी दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget