एक्सप्लोरर

Congress की शर्त को नहीं मानता है RJD तो आज महागठबंधन में हो सकती है टूट, जानें पीछे की वजह

भक्त चरण दास ने कहा था कि तेजस्वी तानाशाही रवैया नहीं छोड़ते हैं तो कांग्रेस महागठबंधन से अलग हो जाएगी. ताना मारते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी को शायद कांग्रेस की जरूरत नहीं है.

पटनाः बिहार में आज महागठबंधन के लिए बड़ा दिन हो सकता है, या कहें तो आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) में टूट हो सकती है. बिहार कांग्रेस की ओर से आरजेडी को आज तक का समय दिया गया है. कांग्रेस की शर्त को अगर आरजेडी आज नहीं मानता है तो टूट तय है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakt Charan Das) ने रविवार को ही सख्त चेतावनी दी थी कि कुशेश्वर स्थान से आरजेडी अपने उम्मीदवार का नाम वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस महागठबंधन से अलग हो जाएगी.

आरजेडी के पास आज ही भर का समय

दरअसल, बिहार में कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है. आरजेडी ने इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. कांग्रेस यह मांग कर रही है कि कुशेश्वर स्थान से आरजेडी अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले ले. कुशेश्वर स्थान से आज नाम वापस लेने का आखिरी दिन है. इसलिए बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है. तनातनी के पीछे वजह है कि आरजेडी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.

कांग्रेस की परंपरागत सीट कुशेश्वर स्थान

रविवार को ही भक्त चरण दास ने कहा था कि तेजस्वी यादव तानाशाही रवैया नहीं छोड़ते हैं तो कांग्रेस महागठबंधन से अलग हो जाएगी. तेजस्वी यादव को ताना मारते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शायद कांग्रेस की जरूरत नहीं है. लगता है कि किसी अन्य बड़े दल से उनकी बात हुई है, तभी तो कांग्रेस की परंपरागत सीट कुशेश्वर स्थान पर आरजेडी ने उम्मीदवार उतार दिया है.

भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने से आरजेडी को ही नुकसान होगा. हम चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो तेजस्वी यादव की ताकत ही बढ़ेगी. कांग्रेस के बिहार प्रभारी ने कहा कि हम टकराव को तैयार हैं. बता दें कि बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है. 2020 में यह दोनों सीटें जेडीयू के पास थीं.

यह भी पढ़ें- 

सुशील कुमार मोदी ने शेयर की तस्वीर तो ट्रोल हो गए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, समर्थक और विरोधी आमने-सामने

Bihar Politics: आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे तेजप्रताप यादव, नंगे पांव पदयात्रा, तेजस्वी यादव का भी होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर कई जिलों में बवाल के बाद लाठीचार्ज, पटना में झड़प, VIDEO
बिहार बंद: बेतिया से लेकर कई जिलों में बवाल के बाद लाठीचार्ज, पटना में झड़प, VIDEO
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget