एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: ममता बनर्जी करेंगी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व तो लालू की पार्टी देगी साथ? तेजस्वी ने कर दिया साफ

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव कोलकाता में पत्रकारों से बात कर रहे थे. यहीं उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. पढ़िए तेजस्वी यादव ने इस पर क्या रिएक्शन दिया है.

Tejashwi Yadav News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के नेतृत्व को लेकर हाल ही में बयान दिया है जिसके बाद से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है. इंडिया गठबंधन में शामिल दल के कई नेता उनके सपोर्ट में भी हैं. इस बीच लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) का क्या स्टैंड होगा इस पर तेजस्वी यादव ने सब कुछ साफ कर दिया है.

'सब लोगों को मिलजुलकर लेना है फैसला'

तेजस्वी यादव ने इस संबंध में रविवार (08 दिसंबर) को कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सब लोगों को मिलजुलकर फैसला लेना है. किसी के नाम पर कोई विचार नहीं किया गया है. जब ये निर्णय होगा सब लोग बैठेंगे तभी हो सकता है. हमारी समझ से इंडिया गठबंधन में जितने लोग हैं या जितने सीनियर लीडर हैं उसमें कोई भी आए तो किसी को आपत्ति नहीं है.

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हाल ही में एक चैनल से बात कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की थी और कहा था कि अगर उन्हें इंडिया गठबंधन के नेतृत्व का मौका मिला तो वो इसे सुचारू रूप से चला सकती हैं.

गठबंधन के नेता ममता बनर्जी के साथ

तेजस्वी यादव के अलावा इंडिया गठबंधन के कई ऐसे नेता हैं जो सीएम ममता बनर्जी के बयान का समर्थन कर चुके हैं. शरद पवार ने कहा है कि ममता बनर्जी में इंडिया गठबंधन को लीड करने की क्षमता है. सांसद सुप्रिया सुले भी ममता बनर्जी के बयान का स्वागत कर चुकी हैं. उन्होंने कहा है कि वह (ममता) भारत की सबसे बड़ी नेताओं में से एक हैं. अगर वे अधिक जिम्मेदारी लेना चाहें तो हम उनके साथ हैं.

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: शंभू बॉर्डर से किसानों के दिल्ली कूच पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget