एक्सप्लोरर

Ideas of India 2025: क्या राजनीति में आएंगे खान सर? BPSC आंदोलन से लेकर तमाम सवालों पर दिए जवाब

Ideas of India 2025: एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2025 के दूसरे दिन खान सर ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की. बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर कहा कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा.

Khan Sir in Ideas of India 2025: एबीपी न्यूज नेटवर्क की तरफ से आयोजित आइडियाज ऑफ इंडिया समिट का चौथा संस्करण आज (22फरवरी) अपने दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है. इस शो के दौरान पटना के चर्चित शिक्षक खान सर पहुंचे हैं. मशहूर लेखक चेतन भगत से बातचीत के दौरान खान सर ने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए.

खान सर ने कहा कि एक शिक्षक और स्टूडेंट का रिश्ता अभिभावक की तरह होता है छोटे बच्चों को जब कोई रिस्क लगता है तो वो मम्मी-पापा के पास चला जाता है उसी तरह छात्रों को जब लगता है सिस्टम उनके साथ कुछ गलत कर रहा है तो वो शिक्षक के पास आते हैं तब हमें उन छात्रों का आवाज उठानी पड़ती है. पटना के गर्दनीबाग में बीपीएससी अभ्यर्थियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम यही चाहते हैं कि उन बच्चों के साथ जो अन्याय हो रहा है वो पूरी दुनिया को बताया जाए.

जीत दिला पाना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन हम छात्रों से कह सकते हैं कि जितनी हममे क्षमता थी उतना हम तुम्हारे लिए लड़े. अभी मामला कोर्ट में हैं हमारे पास कई सबूत है फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा.

‘भारत में राजनीति को सुप्रीम समझा जाता है’

लेखक चेतन भगत ने खान सर से पूछा कि जब आप आंदोलन में जाते हैं और सरकार के खिलाफ बोलते हैं तो कहीं ना कहीं उसे राजनीति माना जाता है इसपर उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति को सबसे सुप्रीम समझा जाता है लेकिन हमारी लड़ाई किसी सरकार से नहीं है अगर ऐसा होता तो हम खुलकर उस पार्टी या नेता का नाम लेते.

खान सर ने कहा कि जहां गलती हो रही है हम उस इंडिपेंडेंट अथॉरिटी को कहते हैं बिहार में बीपीएससी है हम उसे कह रहे हैं कि आप हमारे साथ न्याय करो. हम उनपर अंगुली नहीं उठा रहे बल्कि दिखा रहे हैं कि गड़बड़ किसने की है. राजनीति तो खुलकर करने की चीज होती है.

क्या राजनीति में आएंगे खान सर?

इसी बीच इंटरव्यू के दौरान चेतन भगत ने खान सर से सवाल किया कि क्या आप खुलकर राजनीति करेंगे, इसपर उन्होंने कहा कि ये सवाल अक्सर उनसे पूछा जाता है अकेले हम 140 करोड़ लोगों को बदल नहीं सकते, हम ये बात क्यों नहीं करते कि 140 करोड़ की जनता अपने हक की बात कब उठाएगी.

कोरोना के समय में वहां के पीएम को एक शख्स ने लाइन में लगा दिया था कि आप लेट आए तो पहले वैक्सीन हमें लगेगी. यहां हम किसी गांव के मुखिया को लाइन में नहीं लगा सकते. जबकि सबसे पुराना लोकतंत्र हमारे यहां है.

यह भी पढ़ें: रोहतास में पड़ोसी पर लगा सगे भाई-बहन के साथ रेप का आरोप, मां ने दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
खरगे पर अब रविशंकर प्रसाद भड़के, 'विरोध हो सकता है, लेकिन...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
BJP ने फूंका खरगे का पुतला, सरावगी बोले- 'राहुल-खरगे कान पकड़कर...'
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?
खरगे के बयान पर RJD का बचाव, भाई वीरेंद्र बोले- स्लिप ऑफ टंग, माफी क्यों मांगें?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget