एक्सप्लोरर

Chhapra News: BNS के तहत सारण कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, देश का है पहला मामला

Saran Court: बिहार के छपरा में 50 दिनों में तीन लोगों की हत्या के मामले में न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह नई दंड संहिता के तहत देश का पहला मामला है.

Chhapra News: बिहार के छपरा व्यवहार न्यायालय एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग की अदालत ने नए कानून भारतीय दंड संहिता के तहत 50 दिनों में सजा सुनाई है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग के कोर्ट ने छपरा के रसूलपुर में हुए ट्रिपल मर्डर में आरोपियों को दोषी करार दिया था. नए कानून के तहत यह देश का पहला मामला है, जिसमें न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग की कोर्ट ने स्पीड ट्रायल कर 50 दिन में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि सारण के रसूलपुर थाना अंतर्गत धानाडीह गांव के चर्चित तारकेश्वर सिंह और उनकी दो नाबालिग पुत्रियों के तिहरे हत्याकांड में सजा सुनाई गई है.

क्या कहते हैं सारण के पुलिस अधीक्षक?

इस पूरे मामले पर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि नए कानून के तहत यह पहला मामला है जिसमें समय से पहले अनुसंधान की कार्रवाई पूरी की गई है. अनुसंधान किया गया और आज देश का पहला राज्य बिहार बनने जा रहा है, जिसमें पुलिस के प्रयास और कोर्ट के प्रयास से आरोपियों को दोषी पाया गया है. आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. हम लोगों को भी काफी खुशी है और अपराधियों के लिए यह एक मैसेज है कि पुलिस का डर अपराधियों में होना चाहिए.

क्या था मामला?

बता दें कि बिहार के सारण छपरा के रसूलपुर थाना क्षेत्र में तिहरे हत्या की घटना हुई थी जिसमें पुलिस अधीक्षक के पहल से काफी तेजी से कांड के अभियुक्तों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में तेजी से अनुसंधान की कार्रवाई की गई. 14 दिनों में अनुसंधान की कार्रवाई को पूरी की गई है. 17 जुलाई को सारण छपरा के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह गांव में एक तरफा प्यार में एक परिवार के तीन सदस्यों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: नालंदा में सूट पहनकर युवक गाड़ी वालों से लिफ्ट लेकर करता था कांड, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget