एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या NDA में सीट बंटवारे को लेकर फंसेगा पेंच? संतोष सुमन का दावा- 12 जगहों पर 'हम' की है तैयारी

Santosh Suman Statement: लोकसभा चुनाव को लेकर 'हम' नेता संतोष सुमन ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए में जल्द ही तय हो जाएगा कि कौन कितनी सीटों पर और कहां से चुनाव लड़ेगा.

पटना: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में बिहार की 40 सीटों पर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारी में जुटी हैं. बीजेपी (BJP) के साथ एनडीए में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तान मोर्चा सर्कुलर 12 से 13 सीटों पर बूथ स्तर तक पूरी तैयारी कर लेने का दावा कर रही है. हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि हम लोग 2024 के लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी में जुटे हैं. इसको लेकर आज जिला अध्यक्षों की बैठक हुई है. आगामी 11 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन किया जाएगा और 10 फरवरी को पटना में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें पंचायत स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे.

'तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है'

लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर संतोष सुमन ने कहा कि हम एनडीए में शामिल हैं और हम लोग की मुहिम है कि सभी 40 सीटों पर एनडीए जीत हासिल करे. हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, यह अभी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन  हमारी पार्टी 12 से 13 सीटों पर बूथ स्तर तक पूरी तैयारी कर ली है. हम लोग की आस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है. हम लोग को तीसरी बार नरेंद्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. हमें इसलिए कितनी सीट मिलेगी यह कोई मायने नहीं रखता है और एनडीए में जल्द ही तय हो जाएगा कि कौन कितनी सीटों पर और कहां से चुनाव लड़ेगा.

'इंडिया' गठबंधन में मचा है घमासान- संतोष सुमन 

वहीं, 'हम' अध्यक्ष ने 'इंडिया' गठबंधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि इन लोगों का लालच भर गठबंधन है. सीट बंटवारे में उन लोग में ज्यादा खींचतान हो रही है. लालू प्रसाद यादव 2019 में 22 सीटों पर चुनाव लड़े थे. जेडीयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. अब आरजेडी चाह रही है कि हम उन 22 सीटों पर चुनाव लड़े तो उन लोगों में सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और उनके गठबंधन के लोग यह चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार को किसी तरह संयोजक बनवा के उनको मुख्यमंत्री की पद से हटा दिया जाए और उनके एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया जाए. ये लोंगो का गठबंधन नहीं ठगबंधन बंधन है.

'इंडिया' गठबंधन पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले सब लोग बिखर जाएंगे और बहुत जल्द अलग हो जाएंगे. 'इंडिया' गठबंधन में 36 तरह के विचार हैं और 36 प्रधानमंत्री हैं, लेकिन प्रधानमंत्री तो एक ही बनेगा और उसके लिए नरेंद्र भाई मोदी सबसे फिट बैठते हैं. हम लोग बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेंगे और 'इंडिया' गठबंधन साफ हो जाएगा.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: सीएम नीतीश की नाराजगी वाले सवाल पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव, कहा- 'हम उपमुख्यमंत्री हैं वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget