एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- महागठबंधन टूटेगा, हो सकता है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगे

Jitan Ram Manjhi Statement: एनडीए में शामिल होने के बाद जीतन राम मांझी सीएम नीतीश को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने महागठबंधन को आड़े हाथों लिया.

गया: 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) शनिवार को गया पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन में आपसी तालमेल की कमी है. खींचतान है. कांग्रेस (Congress) पार्टी दो सीट कह रही है. 23 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन नहीं हुई. इसका मतलब है कि वहां खींचतान है. यह गठबंधन टूटेगा. हो सकता है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन भी लगे. महागठबंधन में सब पार्टी के लोग पीएम के उम्मीदवार हैं और कोई 10 सीट तो कोई 20 सीट में लगे हैं. एनडीए में सीट की लड़ाई नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी के सामने अभी कोई नहीं है.

मुकेश सहनी पर बोले जीतन राम मांझी 

मुकेश सहनी को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा एनडीए की बैठक हुई थी तो उसमें मुकेश सहनी को बुलाया जाता, लेकिन नहीं बुलाया गया. यह एनडीए के लोग उनकी अहमियत को समझते हैं. मुकेश सहनी पास पैसा है. करोड़ों रुपये की गाड़ी से प्रचार करेंगे या फिर पैसा दिखा रहे हैं. राजनीति में पैसा पर विश्वास करते हैं. जैसे हमलोगों की पार्टी है उतना खर्च नहीं कर सकती है. सभी कार्यकर्ता खुद से कार्यक्रम आयोजित करते हैं, लेकिन वह तो पैसा दिखा रहे हैं. वह शो करना चाह रहे हैं अब उनके पैसा पर कौन आकर्षित होगा, यह हम नहीं कह सकते हैं. हमें यह मालूम है एनडीए के लोग पैसों की राजनीति नहीं करते हैं. हम भी एनडीए में गए. स्टेटस देखी जाती है पैसा कोई मायने नहीं रखता है. एनडीए के लोग अगर उन्हें स्वीकार करते हैं तो हम भी उनका स्वागत करेंगे.

बिहार में स्थिति बद से बदतर हो गई है- जीतन राम मांझी 

वहीं, कटिहार गोलीकांड पर 'हम' संरक्षक ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है. पुलिस द्वारा यह कहा जाता है कि पुलिस की गोली से मौत नहीं हुई है. मंत्री बिजेंद्र यादव ने फिर क्यों कहा कि बदमाशी करने पर गोली चलेगी, यह बयान निराशाजनक है. गोली चलाने का भी तरीका होता है. बिहार कैबिनेट के मंत्री ने स्वीकार किया कि बदमाशी हुई तो गोली चली है और प्रशासन कह रहा है कि पुलिस द्वारा नहीं चलाई गई है. यह जांच का विषय है. बिहार में भी गोली चलने लगी है. इससे पता चलता है कि स्थिति बद से बदतर हो गई है कि अब गोली चलानी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'नीतीश 'इंडिया' नाम से खुश नहीं हैं', NDA में शामिल होने के लिए इस बड़े नेता ने CM को दिया ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget