एक्सप्लोरर

पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में भीषण लूट, हथियार के दम पर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

तारेगना रेल थाने के नदौल स्टेशन पर लगभग सात बजे गाड़ी रुकी. इसी दौरान हथियारबंद 8-10 अपराधी बोगी में चढ़े और हथियार का भय दिखा कर लूटपाट शुरू कर दी.

जहानाबाद: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि मंगलवार को पटना-गया रेलखंड पर शाम के साढ़े सात बजे हथियारबंद बदमाशों ने पटना से भभुआ रोड जा रही पटना-भभुआ इंटरसिटी 03243 अप एक्सप्रेस में नदौल स्टेशन के पास जमकर लूटपाट की और आराम से फरार हो गए.

मोबाइल, आभूषण और हजारों रुपये नगदी लूटी

मिली जानकारी अनुसार अपराधियों ने हथियार की नोक पर यात्रियों को कब्जे में लेते हुए कई यात्रियों से मोबाइल, आभूषण और हजारों रुपये नकदी लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए. लूटपाट के शिकार यात्रियों ने चलती ट्रेन से ही रेलवे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे कंट्रोल रूम ने तारेगना रेल थाना, जहानाबाद रेल थाना और आरपीएफ जहानाबाद को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.

नदौल स्टेशन पर चढ़े थे अपराधी

तारेगना रेल थाने के नदौल स्टेशन पर लगभग सात बजे गाड़ी रुकी. इसी दौरान हथियारबंद 8-10 अपराधी बोगी में चढ़े और हथियार का भय दिखा कर लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने कई महिला और पुरुष यात्रियों से मोबाइल, आभूषण और नकदी लूट लिया.

मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित यात्रियों के मुताबिक कई अपराधियों ने मास्क पहना था तो कई ने गमछे और रूमाल से अपना मुंह ढक रखा था. सभी अपराधियों के हाथ में हथियार और डंडे थे. लूटपाट कर रहे अपराधी यात्रियों को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे. महिलाएं अपराधियों से जान बख्शने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन अपराधी लूटपाट करने में मशगूल रहे. ट्रेन चलते ही सभी अपराधी नदौल स्टेशन पर ही उतरकर भाग गए. घटना के वक्त बोगी में लगभग 20-25 यात्री सवार थे. लूटपाट में संलिप्त अपराधी नदौल इलाके के बताए जाते हैं.

क्या कहती है रेल पुलिस ?

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के बाद दूसरी कोई गाड़ी नहीं रहने की वजह से लूटपाट के शिकार कोई भी यात्री जहानाबाद स्टेशन पर शिकायत करने नहीं उतर सके. इस संदर्भ में जहानाबाद रेल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटने की कोशिश की सूचना रेलवे कंट्रोल से मिली है. लूट के शिकार किसी यात्री द्वारा शिकायत नहीं किए जाने की भी बात बताई है. मामला तारेगना रेल थाने का है फिलहाल जहानाबाद रेल पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-

हरिवंश नारायण सिंह के उपवास से बिहार में शुरू हुई सियासत, जानें- किसने क्या कहा?

नीतीश कुमार का लालू यादव पर तंज, कहा- कुछ लोगों के लिए बेटा-बेटी परिवार, हमारे लिए पूरा बिहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget