एक्सप्लोरर

आरा जंक्शन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ट्रेन की सीटें भी पड़ी कम, बोगी के गेट पर भी जमाया कब्जा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के समापन में अभी 4 दिन शेष बचे हैं. लेकिन आरा जंक्शन पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. भीड़ के आगे सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हो रहे हैं.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. बिहार के आरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर भी इन दिनों यात्रियों को भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है. शनिवार शाम को कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया. प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में यात्री क्षमता से अधिक हो जा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें गेट पर खड़े होकर यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ रहा है. जगह नहीं मिलने पर यात्री आरक्षित बोगी में भी प्रवेश कर रहे हैं. 

जैसे-जैसे महाकुंभ के समापन का समय नजदीक आता जा रहा है. वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. बता दें कि शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण भीड़ और बढ़ गई है. प्रयागराज की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें पहले से ही इतनी भरी हुई हैं कि आरा जंक्शन पर खड़े श्रद्धालु ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए. अगर ट्रेन की बात करे तो रात से अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रयागराज के लिए निकल चुकी है. 

सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हो रहे साबित
महाकुंभ के समापन में अभी चार दिन शेष बचे हैं. इसके बावजूद जिले से श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं हो रही है. उनमें गजब का उत्साह दिख रहा है. शनिवार की शाम को आरा जंक्शन पर भीड़ इतनी थी कि धक्का-मुक्की करने के बाद यात्रियों को बड़ी मुश्किल से जगह मिल पाई. उमड़ती भीड़ के आगे सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हो रहे हैं. राहत की बात यह है कि अबतक किसी स्टेशन पर किसी तरह की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी है. इतना जरूर है कि कई लोग जगह न मिलने के कारण ट्रेन में बैठ नहीं पाते हैं और कुंभ जाने की उनकी उम्मीद पर पानी फिर जाता है.

बोगी के गेट पर ही जमाया कब्जा
उमड़ती भीड़ के आगे नियमों का पालन कराना स्टेशनों पर तैनात पुलिस और रेलवे प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है. रिजर्वेशन कराने वालों को भी मुश्किल से सीट मिल पा रही है. आरा पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें पहले से भरी हुई आती हैं तो लोग बोगी के गेट पर ही कब्जा जमा लेते हैं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि रिजर्वेशन कराने वालों को भी बैठने की जगह नहीं मिल पाती तो उन्हें भी खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है. 

बोगियों के गेट बंद होने से नहीं चढ़ पाए कई यात्री
रेलवे प्रशासन माइकिंग कर यात्रियों को ट्रेन आने पर संभलकर यात्रा करने का आग्रह कर रहे हैं. इसके बावजूद महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म पहुंचने पर यात्री आपाधापी करते हुए चढ़ने का प्रयास करते दिखाई दिए. कोई दरवाजे से चढ़ा तो किसी ने खिड़की को ही रास्ता बना लिया. कई ऐसे यात्री थे, जो भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ पाए. कई बोगियों के गेट बंद होने के कारण कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट गई. प्रयागराज जाने वाले यात्रियों ने राजधानी एक्सप्रेस में भी चढ़ने की कोशिश की, कई यात्री दरवाजे पर ही लटक कर यात्रा करते दिखे.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ को लेकर धीरेंद्र शास्त्री पर क्यों भड़के सांसद पप्पू यादव? बोले- ‘हम ऐसे बाबाओं को बंदर...’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget