एक्सप्लोरर

Election 2025: बेटे ओसामा के लिए हिना शहाब ने मांग दी ये पसंदीदा सीट, क्या लालू-तेजस्वी होंगे तैयार?

Bihar Assembly Election 2025: हिना शहाब ने कहा है कि हम लोग सोच रहे हैं कि ओसामा शहाब को किसी विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाए. आगे का अभी कुछ निर्णय नहीं हुआ है.

Bihar News: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब भी उतर सकते हैं. पिछले (2024) साल अक्टूबर के महीने में वे अपनी मां के साथ आरजेडी में शामिल हुए थे. उसी वक्त से माना जा रहा था कि चुनाव के लिए यह सब तैयारी हो रही है. अब ओसामा शहाब की मां हिना शहाब ने बड़ा बयान दिया है. हिना शहाब ने कहा है कि हम लोग सोच रहे हैं कि ओसामा शहाब को किसी विधानसभा से चुनाव लड़ाया जाए. हमारा अपना ही विधानसभा क्षेत्र है रघुनाथपुर, तो सोचा जा रहा है. आगे का अभी कुछ निर्णय नहीं हुआ है.

शहर के धनौत गांव में पत्रकारों से बातचीत में रविवार (27 अप्रैल) को हिना शहाब ने यह बयान दिया है. हिना शहाब का यह बयान एक तरह से इशारा है कि उन्हें महागठबंधन में रघुनाथपुर सीट चाहिए. हालांकि देखना होगा कि इसके लिए लालू-तेजस्वी कितने तैयार होते हैं. हिना शहाब की इस घोषणा के बाद से सीवान में भी माहौल गर्म हो गया है. बता दें कि रघुनाथपुर विधानसभा सीट अभी आरजेडी के खाते में है. यहां से हरिशंकर यादव विधायक हैं. अब देखना होगा कि यह सीट ओसामा को दी जाती है नहीं.

दूसरी ओर शहाबुद्दीन को लेकर हिना शहाब ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा. एक सवाल पर कि क्या यह पार्टी (आरजेडी) की ओर से होगी? इस पर हिना शहाब ने कहा कि पार्टी में हम लोगों की वापसी हुआ है तो पार्टी की तरफ से ही मनाई जाएगी क्योंकि वो पार्टी के सांसद थे. पार्टी के एक बड़े स्तंभ की तरह उन्होंने काम किया है. 

2024 के लोकसभा चुनाव में हिना शहाब ने लड़ा था निर्दलीय

गौरतलब हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हिना शहाब को आरजेडी से टिकट नहीं मिला था तो उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा था. हालांकि वो हार गई थीं. दोनों परिवार के बीच दूरी बढ़ गई थी. यही कारण है कि वापस इन्हें पार्टी में शामिल कराया गया था. अब देखना होगा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी कितना तवज्जो देती है.

यह भी पढ़ें- बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरा, 2 मजदूर जख्मी, PMCH रेफर, भारतमाला के तहत हो रहा था काम

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget