एक्सप्लोरर

Hemant Soren Arrest: हेमंत सोरेन की गिरफ्तार के बाद विपक्ष का BJP पर हमला, क्या बोले तेजस्वी और पप्पू यादव?

Jharkhand Political Crisis: तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है. केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है.

पटना: कथित जमीन घोटाला के मामले में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बुधवार (31 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिए गए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है और अब झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे. ईडी (ED) की ओर से हुई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बिहार का भी राजनीतिक माहौल गर्म है. लगातार विपक्ष के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

तेजस्वी यादव ने कहा- 'अहंकार से चूर बीजेपी की हेकड़ी तोड़ेगी जनता'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजस्वी यादव ने लिखा, "बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखण्ड! भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया है. चुनावी हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर, एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है. अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी. आरजेडी हेमंत सोरेन जी के साथ खड़ी है."

पप्पू यादव ने समर्थन में क्या कहा?

जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी एक्स पर हेमंत सोरेन के समर्थन में बड़ी बात कह दी है. उन्होंने लिखा, "हेमंत सोरेन जी ने बड़ी लकीर खींच दी जब बड़े सूरमा धराशाई हो रहे थे अपना स्वाभिमान बेच बीजेपी की ग़ुलामी खरीद रहे थे तब हेमंत जी ने दिखाया कि वह बिरसा की संतान हैं, सिद्धू कान्हू की बगावती विरासत की पैदावार हैं. आदिवासी स्वाभिमान झुकता नहीं जूझता है, लड़ता है, जुल्म को चुनौती देता है. इस दौर में हेमंत ने इंकलाब के मशाल की लौ जला कमाल किया है. निश्चय ही बदलाव आएगा जय जोहार हेमंत सोरेन."

बता दें कि अभी हाल ही में पटना में ईडी की टीम ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी से पूछताछ की थी. अब झारखंड में ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के बाद केंद्र पर विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह से परेशान किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश से मिले पवन सिंह, सेल्फी लेने लगे सुरक्षाकर्मी, लोकसभा चुनाव लड़ने पर पावरस्टार ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget