एक्सप्लोरर

Heatwave in Bihar: बिहार के नवादा में हीटवेव के चपेट में आने से एसआई की हुई मौत, डीएसपी ने की पुष्टि

Nawada News: नवादा सहित पूरे बिहार में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. वहीं, नवादा में हीटवेव से मृतक एसआई की पहचान वारिसलीगंज थाना में तैनात मो. अब्बा के रूप में हुई है.

नवादा: बिहार के नवादा में भीषण गर्मी और हीटवेव (Heat and heatwave in Bihar) के चपेट में आने से शनिवार की रात एक एसआई की मौत हो गई. बता दें कि वारिसलीगंज थाना में पदस्थापित एसआई मो. अब्बा की अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए पकरीबरामा के डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि लू लगने से एसआई मो. अब्बा की मौत हुई है.

नवादा से लौटने के क्रम में बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार एसआई मो. अब्बा शनिवार को सरकारी कार्यवश बाइक से नवादा गए थे. लौटने के दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ हो गई, उनके साथ रहे सहकर्मी ने किसी प्रकार थाना लाया. इसके बाद नजदीक ही एक निजी क्लिनिक में एसआई मो. अब्बा को भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति देखते हुए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया. विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

लू लगने से एसआई की मौत हुई है- डीएसपी 

वहीं, इस मामले का पुष्टि करते हुए पकरीबरामा के डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि एसआई मो. अब्बा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के क्रम में मौत हुई है. लू लगने से एसआई की मौत हुई है. बता दें कि बिहार में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस वक्त बिहार के 35 जिले बुरी तरह गर्मी की चपेट में हैं. शनिवार को पटना समेत 5 जिलों में सीवियर हीट वेव के साथ-साथ वार्म नाइट भी दर्ज की गई. अगले 24 घंटों के लिए भी सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए जिलास्तर पर चेतावनी जारी की गई है. इसके तहत खासकर निजी और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 जून तक रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में बिहार, डीएम ने जारी किए आदेश, जानें कब तक मिल सकती है राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget