एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में बिहार, डीएम ने जारी किए आदेश, जानें कब तक मिल सकती है राहत?

Bihar Weather News: बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में 24 जून तक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं.

पटना: बिहार में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस वक्त बिहार के 35 जिले बुरी तरह गर्मी की चपेट में हैं. इसकी वजह से प्रशासन की ओर से लोगों को एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हीट वेव ने इस साल पिछले 11 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है.

शनिवार को पटना समेत 5 जिलों में सीवियर हीट वेव के साथ-साथ वार्म नाइट भी दर्ज की गई. अगले 24 घंटों के लिए भी सीवियर हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

जानें कब से लोगों को मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि लंबे समय के बाद इतना लंबा हीट वेट का स्पैन चला है. इस बार 31 मई से लगातार हीट वेव चल रहा है. उन्होंने बताया कि कल यानी 19 जून से प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. इसी के साथ लू की चपेट में रहने वाले जिलों की संख्या भी कम हो जाएगी. 20 जून से मानसून के सक्रिय होने की संभावना उन्होंने जताई है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है.

उन्होंने 'सचेत' ऐप की जानकारी देते हुए कहा कि इस पर पल पल के मौसम की जानकारी मिल जाएगी. इसमें अगले 48 घंटे की चेतावनी के साथ-साथ अगले 5 दिनों का पुर्वानुमान भी रहता है. ऐप के नोटिफिकेशन से मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों के लिए डीएम ने दिए निर्देश

बता दें कि बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए जिलास्तर पर चेतावनी जारी की गई है. इसके तहत खासकर निजी और सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 24 जून तक रोक लगा दी है. इसके लिए डीएम की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. राजधानी पटना के सभी स्कूलों के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं.

इसी तरह बांका जिले में डीएम अंशुल कुमार ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर 19 जून से 21 जून 2023 तक प्रतिबंध लगाया है. हालांकि बांका जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में बीते 5 जून से 24 जून तक ग्रीष्मावकाश की छुट्टी है.

वहीं गया जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए गया के डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने 24 जून तक सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थान को बंद रखने का दिया है.

नवादा में भी इस तरह के आदेश डीएम की ओर से दिए गए हैं. नवादा के डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि नवादा जिले के सभी निजी विद्यालयों में सभी तरह का शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी 24  जून तक के लिए रोक लगाई जा रही है. उन्होंने स्कूलों के प्रधान अध्यापकों से इसे कड़ाई से पालन करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: Nawada Murder: नवादा में पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, भतीजी ने बताई पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget