एक्सप्लोरर

‘जहरीली शराब पीने से 100 लोग मरे हैं’, BJP विधायक बचौल का दावा, नीतीश सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात

Hari Bhushan Bachol Attacks CM Nitish Kumar: छपरा में जहीरीली शराब से 30 से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आई है. शीतकालीन सत्र में बीजेपी को बिहार सरकार के घेरने का बड़ा मुद्दा मिल गया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. गुरुवार को भी बीजेपी ने सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार सरकार का घेराव किया है. बीजेपी विधायक हरि भूषण बचौल (Haribhushan Thakur Bachol) ने इस मामले में नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि छपरा में शराब के जरिए दलितों का नरसंहार किया गया है. जहरीली शराब पिलाकर दलितों को मारा गया है. करीब 100 लोग मरे हैं. सरकार मृतकों की संख्या कम करके बता रही है. असली आंकड़ा छुपा रही है. 

सरकार दे रही शराब माफियाओं को संरक्षण

बचौल ने आगे कहा कि सरकार शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है. पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से छपरा में यह घटना हुई है. नीतीश कुमार को मृतक के परिजनों से मिलना चाहिए और सदन में इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए. इसके बाद ही बीजेपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चलने देगी. सदन से लेकर सड़क तक हम लोग लड़ाई लड़ेंगे. मृतक के परिजनों को मुआवजा और न्याय दिलाकर रहेंगे. प्रशासन के लोग मृतक के परिजनों को धमका रहे हैं कि यह मत कहो कि जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं वरना मुआवजा नहीं दिया जाएगा. मृतक के परिजनों पर अत्याचार किया जा रहा है. 

नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग

आगे कहा कि बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को छपरा का दौरा करेगा और मृतक के परिजनों से मुलाकात करेगा. बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है. छपरा जहरीली शराब कांड पर बीजेपी नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार को तबाह कर के रख दिया है. बता दें कि शराबबंदी वाले बिहार में छपरा में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है. मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है. कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Suicide Case: रोहतास में पति-पत्नी का मिला शव, परिजन बोले- आपसी विवाद में की खुदकुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget