एक्सप्लोरर

Hajipur News: उपस्थिति को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में ही डॉक्टर और कर्मचारी भिड़े, Video Viral

Bihar News: मामला महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है. मारपीट की घटना को लेकर लेखापाल ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. वहीं, इस घटना को लेकर सिविल सर्जन ने जांच कराने की बात कही है.

हाजीपुर: जिले के महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट की घटना हुई है. इस मारपीट की घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है. घटना चार जनवरी की है. इस वीडियो में पीएचसी प्रभारी, लेखापाल और डॉक्टर के बीच मारपीट होते दिख रहा है. ये विवाद सैलरी के लिए मांगे गए उपस्थिति को लेकर हुआ है. आरोप है कि डॉ. मुकेश ने पीएचसी प्रभारी और लेखापाल के साथ मारपीट की है. वहीं, इस घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

उपस्थिति को लेकर विवाद

मामला जिले के हाजीपुर के महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिसंबर महीने के डॉक्टरों का वेतन लिस्ट फाइनल किया जा रहा था, जिसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने लेखापाल को आदेश दिया था कि सभी डॉक्टर दिसंबर महीने का उपस्थिति भेज दें. इसकी सूचना लेखापाल सुनील ने सभी डॉक्टरों को दी. इसके बाद महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मुकेश उर्फ मुन्ना के रिपोर्ट से प्रभारी संतुष्ट नहीं हुए. इसको लेकर तीनों में मारपीट की घटना हुई है.

स्वास्थ्य केंद्र कैंपस में ही मारपीट

उपस्थिति के संबंध में लेखापाल ने डॉ. मुकेश से बातचीत की. आरोप है कि डॉ. मुकेश गाली-गलौज और धमकी देने लगे. इसके बाद प्रभारी और लेखापाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. इस दौरान डॉ. मुकेश अस्पताल कैंपस में ही लेखापाल के साथ मारपीट करने लगे. बीच-बचाव कर रहे हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी को भी चोट आई है. इस पूरी घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. 

मामले की होगी जांच

वहीं, इस मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लेखापाल सुनील कुमार ने स्थानीय थाना में डॉ. मुकेश उर्फ मुन्ना के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज एफआईआर में अस्पताल के लेखापाल ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर मुन्ना ने बेरहमी से उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है. वहीं, वही इस मामले पर जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामनंदन प्रसाद सिंह सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी थोड़ी देर पहले ही इस मामला की जानकारी मिली है. हम लोग एक जिला स्तरीय कमेटी बनाकर जांच टीम भेजेंगे और इस मामले की पूरी जांच होगी, जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Samadhan Yatra: जाति आधारित जनगणना पर बोले नीतीश कुमार, यात्रा के दौरान बता दिया क्या है बिहार में पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget