एक्सप्लोरर

BPSC Sikshak Bahali Date: अगस्त में शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा होगी, बीपीएससी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें डिटेल्स

BPSC Teacher Exam Calander: इसी साल अगस्त में परीक्षा होगी और रिजल्ट भी साल के अंत तक जारी कर दिया जाएगा. शिक्षक भर्ती में कुल 1,70,461 पदों के लिए बहाली होगी.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से नई शिक्षक बहाली नियमावली (New Teacher Recruitment Manual) के तहत होने वाली परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है. गुरुवार (25 मई) की शाम परीक्षा का कैलेंडर बीपीएससी की ओर से जारी किया गया है. कैलेंडर के अनुसार इसी वर्ष 2023 के अगस्त में शिक्षक भर्ती परीक्षा होगी. 19, 20, 26 और 27 अगस्त को परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है. शिक्षक भर्ती में कुल 1,70,461 पदों के लिए बहाली होगी.

इसमें 79,943 प्राथमिक शिक्षक, 32,916 पदों पर माध्यमिक शिक्षक और 57,602 पदों पर हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए शिक्षक बहाल किए जाएंगे. इस परीक्षा के बाद इसी साल 2023 के अंतिम महीने यानी नवंबर से लेकर दिसंबर के बीच रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा.  बता दें कि संशोधित कैलेंडर के बाद बीपीएससी के माध्यम से कुल दो लाख 15 हजार 468 नियुक्तियां होंगी.

बीपीएससी ने वैकेंसी का प्रारूप शिक्षा विभाग को भेजा है. विभाग जांच करने के बाद विभाग इसे दो दिन में आयोग को लौटा देगा. कक्षा एक से पांच तक शिक्षकों का प्रश्न पत्र इंटरमीडिएट, कक्षा 9 और 10 के लिए स्नातक, कक्षा 11 एवं 12 के लिए प्रश्न स्नातकोत्तर स्तर का होगा.

किसके लिए क्या योग्यता?

जारी कैलेंडर के अनुसार प्राइमरी स्कूल के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट पास होने के साथ सीटीईटी, डिप्लोमा या बीएड होना अनिवार्य है. वहीं माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ एसटीईटी और बीएड पास होना अनिवार्य है. हायर सेकेंडरी स्कूल के पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएट के साथ एसटीईटी और बीएड पास अनिवार्य होगा. बीपीएससी ने 68वीं परीक्षा से ही निगेटिव मार्क्स का प्रावधान रखा है जो शिक्षक बहाली की परीक्षा में भी लागू होगा.

150 अंकों का होगा मेन पेपर

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पहले ही बताया था कि भाषा में दो सेक्शन होंगे. अंग्रेजी प्रश्न कॉमन रहेंगे तो दूसरे में हिंदी उर्दू और बांग्ला का पेपर रहेगा. सभी मिलाकर 100 नंबर का प्रश्न रहेगा जिसमें 25 सवाल अंग्रेजी में रहेंगे तो 75 नंबर का हिंदी, उर्दू और बांग्ला रहेगा. सभी परीक्षा एमसीक्यू बेस्ड होगी. पास करने के लिए 30 अंक लाना अनिवार्य है. वहीं मेन पेपर 150 नंबर का रहेगा. मेरिट लिस्ट दोनों का अलग-अलग बनेगा. मेन पेपर में 100 नंबर सामान्य तो 50 नंबर का इंटेलिजेंस टेस्ट होगा. यह 50 नंबर विषय ज्ञान से हटकर होगा.

दो घंटे में 150 अंकों की परीक्षा होगी. एक प्रश्न के पांच विकल्प होने की स्थिति में चार प्रश्नों के गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा. वहीं एक प्रश्न के चार विकल्प होने की स्थिति में तीन गलत उत्तर होने पर एक अंक कटेगा.

बीपीएससी के अनुसार सभी पदों के लिए एक साथ आवेदन लिए जाएंगे. अभ्यर्थी एक साथ तीनों स्तर के पदों का आवेदन कर सकते हैं. अगर कोई योग्य कैंडिडेट है तो अलग-अलग तारीखों पर तीनों परीक्षा में बैठ सकते हैं.

किसी भी उम्र के नियोजित शिक्षक कर सकते हैं आवेदन

गुरुवार को शिक्षा विभाग ने कहा कि अब किसी भी उम्र के नियोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. उनके लिए उम्र सीमा खत्म कर दी गई है. एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उम्र में 10 साल की छूट मिलेगी. यानी अनारक्षित वर्ग के शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी 47 साल में भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थी 50 एवं एससी-एसटी व दिव्यांग कोटि के 52 वर्षीय अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- Watch: एग्जाम या खिलवाड़! जिसे जहां जगह मिली बैठता गया... नहीं मिली तो खड़ा ही सही, पटना में देखिए कैसे हुई परीक्षा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget