एक्सप्लोरर

Haj Yatra 2025: इस साल बिहार से इतने हजार लोग हज करने जाएंगे मक्का, यात्रा की तैयारियों की CM नीतीश कुमार ने की समीक्षा

Haj Yatra: हज यात्री देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज के लिए प्रस्थान करेंगे. एयरपोर्ट तक जाने के पहले हज यात्रियों को ठहरने, भोजन और आवागमन की सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी.

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 1 अण्णे मार्ग स्थित 'संकल्प' भवन में हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हज-2025 की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने जिलावार हज यात्रियों की संख्या, इंबारकेशन प्वाइंट, हज यात्रियों को दी जानेवाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी.

हज यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी

उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के जरिए हज यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी की जा रही है. इस वर्ष देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जाएगा. विभिन्न जगहों पर बिहार के हज यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की देख-रेख के लिए वरीय अधिकारियों के अधीन टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है.

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन और आवागमन के लिए सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है. सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें, ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार हर वर्ष मुस्लिम धर्म के लोगों को हज यात्रा के लिए उनके सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का (सउदी अरब) भेजे जाने की व्यवस्था करता है. इस वर्ष बिहार से 1391 पुरुष एवं 1012 महिला कुल 2403 हज यात्री मक्का जाएंगे. ये हज यात्री देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे.

यह बहुत खुशी की बात है. हज यात्रियों की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि हज भवन, पटना के समरूप किशनगंज में बहुउद्देशीय भवन, हज यात्रियों के लिए आवासन, भोजन, पासपोर्ट सत्यापन, टीकाकरण, विदेशी मुद्रा विनियमण आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है. इसी प्रकार की व्यवस्था सीतामढ़ी, दरभंगा सहित अन्य जिलों के लिए भी कराएं.

हज भवन में होगा दुआईया मजलिस का आयोजन 

हज यात्रा शुरू होने से पहले शुभकामना बैठक (दुआईया मजलिस) का आयोजन हज भवन, पटना में किया जाता है. इस साल यह बैठक हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में एक मई को प्रस्तावित है. समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री हज भवन जाकर दुआईया मजलिस के आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस का कुछ नहीं बचा...', मल्लिकाअर्जुन खरगे के बिहार दौरे पर संजय झा का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget