एक्सप्लोरर

इस सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं गुप्तेश्वर पांडेय, जानिए- किस पार्टी से मिल सकता है टिकट?

गुप्तेश्वर पांडे दूसरी बार वीआरएस ले रहे हैं. पहली बार उन्होंने 2009 में वीआरएस लिए था. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपने पहले वीआरएस के बारे में बताया था कि वह उस समय राजनीति के कच्चे खिलाड़ी थे.

पटना: बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. उनकी जगह एसके सिंघल को चार्ज दिया गया है. सरकार की ओर से वीआरएस एक्सेप्ट करने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि गुप्तेश्वर पांडेय अपने गृह जिला बक्सर से एनडीए की टिकट चुनाव लड़ सकते हैं.

आज सोशल मीडिया पर आएंगे लाइव गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार देर रात एक ट्वीट की है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है वो आज शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मेरी कहानी, मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत लाइव आएंगे. सूत्रों की मानें तो लाइव के दौरान वो चुनाव संबंधी घोषणाएं कर सकते हैं.

दूसरी बार लिया वीआरएस सूत्रों की मानें तो गुप्तेश्वर पांडेय ने सरकारी आवास भी खाली कर दिया है. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडे दूसरी बार वीआरएस ले रहे हैं. पहली बार उन्होंने 2009 में वीआरएस लिए था. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में अपने पहले वीआरएस के बारे में बताया था कि वह उस समय राजनीति के कच्चे खिलाड़ी थे.

चुनाव लड़ने की बात नहीं की अस्वीकार मालूम हो कि लंबे समय से गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं. हालांकि अपनी ओर से गुप्तेश्वर पांडेय ने अभी तक इस बात को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन अस्वीकार भी नहीं किया है. जब भी उनसे इस संबंध में बात की गई है तो उन्होंने बड़े ही समझदारी से सवालों का जवाब देते हुए राज कायम रखा है.

गुप्तेश्वर पांडेय ने कही यह बात हाल ही में एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बक्सर पहुंचे गुप्तेश्वर पांडे ने अपने विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर विराम लगाते हुए कहा था, " इस तरह की चर्चा का मैं खंडन करता हूं, यह पूरी तरह अफवाह है. राजनीति से ही न्यायपालिका है, विधायिका है, संविधान है और देश है. लोकतंत्र हमारे देश के लिए अभीष्ट है और चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है."

राजनीति में आना गुनाह है क्या? हालांकि फिर उन्होंने कहा, " अगर कोई इस्तीफा देकर राजनीति में आए तो क्या गुनाह है? मेरे बारे में इस तरह की अफवाह है लोग 6 माह से फैला रहे हैं, जो आज के तारीख तक सच नहीं है." हालांकि की मामले गुंजाइस छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

बिहार: चुनावी मौसम में रिटायरमेंट से 5 महीने पहले DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने लिया VRS, दोबारा राजनीतिक पारी की करेंगे शुरुआत

LJP और JDU में तकरार और बढ़ी: चिराग पासवान लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget