एक्सप्लोरर

LJP और JDU में तकरार और बढ़ी: चिराग पासवान लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से ये फैसला किया कि चिराग पासवान से विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया जाएगा.

पटना: क्या बिहार में एनडीए टूट की ओर अग्रसर है? क्या जेडीयू और एलजेपी का झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि चुनाव के पहले ही एनडीए बिखर जाएगा? ये सवाल फिर खड़ा हुआ है लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर से.

चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव ? खबर ये है कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक बिहार की जमुई संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चिराग पासवान को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी तैयारी कर रही है. ये तो साफ नहीं है कि अगर चिराग चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उनकी सीट कौन सी होगी लेकिन माना जा रहा है कि वो अपनी संसदीय क्षेत्र की ही किसी सीट से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि वो किस नेता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे.

संसदीय बोर्ड ने किया आग्रह एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पार्टी की बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में अन्य बातों के अलावा चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर भी बात हुई. बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से ये फैसला किया कि चिराग पासवान से विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया जाएगा. राजू तिवारी ने कहा- "चिराग पासवान के चुनाव लड़ने से पार्टी को बिहार में बहुत मजबूती मिलेगी."

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को ये भी जानकारी दी कि पार्टी इस बात की भी मांग रखेगी कि बिहार का मुख्यमंत्री वही होगा जो लोगों के बीच से चुनकर आएगा. जाहिर है निशाना नीतीश कुमार हैं क्योंकि वो पिछले कई सालों से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं. नीतीश कुमार अभी भी बिहार विधान परिषद के एमएलसी हैं न कि विधानसभा के एमएलए.

पार्टी ने पहले ही ये ऐलान कर दिया है कि वो बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इनमें लगभग सभी वही सीटें हैं जो बीजेपी के कोटे में नहीं जाएंगी. मतलब ये हुआ कि लोजपा वैसी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां से जेडीयू अपना प्रत्याशी उतारेगी. बिहार में एनडीए में अभी तक सीटों के तालमेल को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं हुई है. लेकिन अगर चिराग पासवान के तेवर यही रहे तो सीटों के बंटवारे से पहले ही एनडीए पर बिखरने का खतरा मंडराने लगेगा.

ये भी पढ़ें- इस सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं गुप्तेश्वर पांडेय, जानिए- किस पार्टी से मिल सकता है टिकट?

बिहार: नीतीश कुमार ने कहा- अगले 5 वर्षो के अंदर पूरा हो जाएगा पटना मेट्रो का कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget