एक्सप्लोरर

गोपालगंजः बाढ़ देखकर दूल्हे ने लौटा दी बारातियों की गाड़ी, शादी करने के लिए नाव से पहुंचा दुल्हन के घर

गोपालगंज के मांझा प्रखंड के निमुइयां गांव का मामला, दूल्हे ने कहा- बाढ़ के पाना के कारण नाव का लिया है सहारा.जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल से पानी डिस्चार्ज किए जाने से गंडक नदी का पानी गांव में कर रहा प्रवेश.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में बाढ़ का कहर है. इस बीच कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वहीं एक तस्वीर ऐसी भी आई है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. गोपालगंज में शादी करने के लिए एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए नाव पर सवार होकर पहुंचा. बाढ़ के कारण सड़कें पानी में डूब चुकी हैं. ऐसे में नाव ही फिलहाल सहारा है.

मामला मांझा प्रखंड के निमुइयां गांव की है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को जादोपुर थाने के भगवानपुर गांव के रामवचन यादव के पुत्र रामकुंवर यादव की शादी मांझा थाने के निमुईया गांव के कन्हैया यादव की बेटी कुमारी किरण के साथ होनी थी. शादी के दिन समय पर दूल्हे की गाड़ी बारातियों के काफिले के साथ जब लड़की के घर के लिए चली तो रास्ते में बाढ़ देखकर दूल्हे का होश उड़ गया. अब नाव से लाने के अलावा और कोई दूसरा चारा नहीं था. इसके बाद दूल्हे ने गाड़ियों को वापस भेज दिया और नाव पर सवार होकर शादी करने दुल्हन के घर चल दिया, जहां दूल्हे व उनके परिजनों के समक्ष शादी संपन्न हुई.

दूल्हे ने कहा कि बारिश तेज थी और गांव में बाढ़ का पानी था. तेज हवा के कारण नाव भी अपना दिशा बदल रही थी. जिस कारण आने में काफी देरी हो गई. अगर गांव में सड़क रहती तो आज यह गांव की स्थिति नहीं होती. यहां के ग्रामीण सड़क के लिए वर्षों से परेशान हैं. हर साल हमारे गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

गांव में जाने का नाव ही एक मात्र सहारा

बता दें कि जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल से पानी डिस्चार्ज किए जाने से गंडक नदी का पानी तेजी से गांव में प्रवेश कर रहा है. मांझा व सदर प्रखंड के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है. लोग बाढ़ के पानी से त्राहिमाम कर रहे हैं. कई गांव ऐसे हैं जहां पर जाने का कोई रास्ता ही नहीं है. गांव में जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है.

यह भी पढ़ें- 

बक्सरः एजेंसी संचालक से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, नकद और हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंजः किसान को घर से बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस से बचने के लिए शव को नदी किनारे फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पी गया 2 साल का बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
बिहार: पेट्रोल पी गया 2 साल का बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget