एक्सप्लोरर

Graduate Chai Wali: मुंबई पहुंची प्रियंका गुप्ता की आवाज, अक्षरा के बाद सामने आए सोनू सूद, कहा- अब नहीं हटेगा स्टॉल

Bihar News: ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था. उसमें उन्होंने स्टॉल गायब करने को लेकर नगर निगम पर आरोप लगाए थे. अब प्रियंका फिर से सुर्खियों में हैं.

पटना: ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनके लिए मदद की गुहार मुंबई तक पहुंच गई है. रविवार को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने प्रियंका गुप्ता की मदद की बात कही है. इससे पहले भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी उनके लिए स्टैंड लिया था. सोनू सूद ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि प्रियंका गुप्ता के टी स्टॉल के लिए जगह की व्यवस्था कर दी गई है. अब उनके स्टॉल को कोई नहीं हटाएगा.

सोनू सूद ने किया मदद का दावा

सोनू सूद ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए ग्रेजुएट चाय वाली की मदद का दावा किया है. सोनू सूद ने लिखा कि अब प्रियंका का चाय वाला स्टॉल कोई नहीं हटाएगा. इसके लिए जगह की व्यवस्था करवा दी गई है. वह खुद बिहार आकर उसके स्टॉल की चाय पिएंगे. बता दें कि सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करते नजर आते हैं. इससे पहले उन्होंने सोनू की भी खूब मदद की थी जिसने स्कूल में पढ़ने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी. वहीं अब वह प्रियंका की मदद की बात कह रहे.


Graduate Chai Wali: मुंबई पहुंची प्रियंका गुप्ता की आवाज, अक्षरा के बाद सामने आए सोनू सूद, कहा- अब नहीं हटेगा स्टॉल

अक्षरा सिंह ने बिहार सरकार को घेरा था

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर प्रियंका के समर्थन में एक लंबा चौड़ा पोस्ट डाला था. अक्षरा ने बिहार सरकार पर गुस्सा जताया था और लिखा था कि बिहार सरकार पर लानत है. एक लड़की अपने हक के लिए लड़ रही और उसके साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा. अक्षरा ने कहा था कि लड़की अपनी विडंबनाओं से निकलकर साहस जुटाती है, लेकिन उसे इस तरह से प्रताड़ित किया जाता है.

वीडियो वायरल होने से सुर्खियों में आई थी

ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने रोतो रोते नगर निगम पर उनके स्टॉल को बिना बताए गायब कर देने का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी. वीडियो में उन्होंने बिहार सरकार को जमकर कोसा था और बिहार में शराब बिकती है जैसी बातें भी कही थी. वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था जिसके कारण भी वह खूब सुर्खियों में आई थी. उस पोस्ट में प्रियंका ने अपने अंदर की कमी भी बताई थी.

यह भी पढ़ें- Watch: प्रशांत किशोर का तंज, CM नीतीश को कमल और लालटेन के बीच झूलता पेंडुलम बताया, शराबबंदी पर भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget