एक्सप्लोरर

Watch: प्रशांत किशोर का तंज, CM नीतीश को कमल और लालटेन के बीच झूलता पेंडुलम बताया, शराबबंदी पर भी घेरा

Prashant Kishor Attacks CM Nitish: प्रशांत किशोर ने रविवार को पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री नीतीश की जमकर चुटकी ली. बिहार की जनता के पास विकल्प नहीं होने का कारण बताया

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने रविवार को अरेराज में मुख्यमंत्री नीतीश (Cm Nitish Kumar) पर जमकर तंज कसा. प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री की चुटकी लेते हुए उनको कमल और लालटेन के बीच झूलता पेंडुलम बताया. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता भी क्या करे. यहां तो विकल्प ही नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पेंडुलम की तरह झूलते रहते हैं. जनता वोट देती है तो वो कभी इधर जाते तो कभी उधर चले जाते. कभी बीजेपी से मिल जाते तो कभी आरजेडी के साथ निकल जाते. इसके साथ ही बिहार में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को शराबबंदी का हर्जाना बताते हुए हमला बोला.

‘वोट यहां दो तो वहां निकल जाते मुख्यमंत्री’

जन सुराज पदयात्रा के दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता को लगता है कि राज्य में विकल्प नहीं है. कमल और लालटेन के बीच नीतीश कुमार पेंडुलम की तरह यहां से वहां झूलते रहते हैं. जब लालटेन के साथ थे और जनता ने वोट दिया तो वह बीजेपी में जाकर मिल गए. जब बीजेपी के साथ थे और जनता ने उन्हें वोट दिया तो वे लालटेन की तरफ जा पहुंचे. आगे प्रशांत किशोर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वोट उसको दीजिए जो आपके बच्चे की खाने की व्यवस्था करे. आपके रोजगार की व्यवस्था करे. जब आप ऐसे व्यक्ति को वोट देते हैं जो हिंदू मुसलमान पाकिस्तान के मुद्दों पर आपसे वोट लेता है तो फिर आप बदले में अच्छे अस्पताल, रोड, स्कूल या रोजगार की उम्मीद कैसे कर सकते हैं.

‘शराबबंदी का हर्जाना पेट्रोल-डीजल की ज्यादा कीमत’

प्रशांत किशोर ने नावाडीह पंचायत के सताहा गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी की वजह से नीतीश कुमार बिहार की जनता से यूपी के मुकाबले डीजल प्रति नौ रुपये प्रति लीटर ज्यादा वसूल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी आपसे पेट्रोल का दाम 100 रुपये लेते हैं, लेकिन बिहार में आपको पेट्रोल पर 13 रुपये प्रति लीटर ज्यादा देने पड़ते हैं. इसपर नीतीश जी का तर्क है कि शराबबंदी की वजह से ये बढ़े हुए दामों का असर जनता की जेबों पर पड़ रहा है. वो भी तब जब बिहार में शराब की धड़ल्ले से होम डिलीवरी हो रही. जब बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल है उसके बावजूद लोगों को शराबबंदी का हर्जाना पेट्रोल-डीजल की ज्यादा कीमत देकर चुकानी पड़ रही है.

जन सुराज पदयात्रा का आज 50वां दिन

बता दें कि जन सुराज पदयात्रा के 50वें दिन की शुरुआत पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड के उत्तरी नोनिया पंचायत स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई. इसके बाद पदयात्रा का हुजूम दक्षिणी नोनिया पंचायत पहुंचा जहां प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का लोगों ने भव्य स्वागत किया व कुछ दूरी तक पदयात्रा का हिस्सा बनें. इसके बाद प्रशांत किशोर ने इनारवा भर पंचायत में जनसभा को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें- Watch: आओगे जब तुम ओ साजना... आनंद मोहन के बेटे चेतन ने गाया गाना, बर्थडे समारोह में पिता के लिए हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget