एक्सप्लोरर

Gopalganj: कोरोना के दो मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, वेरिएंट की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Coronavirus cases in Bihar: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है. वहीं, ओपीडी में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

गोपालगंज: देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बीच बुधवार को गोपालगंज (Gopalganj) में कोविड के दो नए मरीज मिले. दोनों मरीज इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे थे. इस दौरान कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव (Covid Report Positive) आने के बाद दोनों मरीज को घर पर क्वारंटाइन कर दिया गया है. वहीं, इनके कांटैक्ट के में आए सभी लोगों की कोविड जांच की रही है. अप्रैल महीने में जिले में कोविड मरीज मिलने का पहला मामला है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों मरीज बाहर से घर गए हुए थे. सर्दी-खांसी और जुकाम हुआ, तो इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां इलाज से पहले डॉक्टर की सलाह पर मरीजों ने कोविड जांच की गई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद आनन-फानन में दोनों मरीजों को दवा का कीट देकर घर में आइसोलेट कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत सामान्य है.

जीनोम सिक्वेंसिंग में पता चलेगा वेरिएंट

कोविड के पॉजिटिव मरीजों में किस तरह कर वेरिएंट है, इसकी जांच के लिए सैंपल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईजीआईएमएस पटना भेज दिया गया है. कोविड मरीजों के सैंपल की जांच जीनोम सिक्वेंसिंग लैब मशीन से होगी, जिसके बाद वेरिएंट का पता चलेगा. जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच रिपोर्ट आने तक मरीजों को क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं.

1000 मरीजों की हर रोज जांच

सिविल सर्जन डॉ. बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हर रोज एक हजार मरीज की कोविड जांच की जा रही है. अगर जांच की संख्या बढ़ाने की जरूरत महसूस हुई तो और बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही कोविड को लेकर सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है.

लोगों से मास्क पहनने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने मास्क पहनने के लिए लोगों से अपील की है. सार्वजनिक स्थानों या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले मास्क पहनने को लेकर अपील की गई है. वहीं, ओपीडी में बिना मास्क के प्रवेश करने वाले मरीजों पर सख्ती बरती जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: '...ये बात तय हो गई है', मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बोले नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget