एक्सप्लोरर

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज में कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों को स्कॉर्पियो ने कुचला, दोनों की मौत

Gopalganj News: घटना गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा के पास की है. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया.

गोपालगंजः तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गोपालगंज में कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों को गुरुवार की सुबह कुचल दिया. हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. हादसा बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा के पास का है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और वाहन चालक की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग करने लगे. दोनों छात्र चचेरे भाई थे जिनकी पहचान सोनबरसा गांव निवासी बच्चा यादव के पुत्र अजय कुमार और प्रमोद यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि अजय कुमार और राहुल कुमार दोनों कोचिंग से पढ़ाई कर पैदल घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोतिहारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया. हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, तब तक दोनों छात्रों की मौत हो चुकी थी. वहीं, स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो चुका था. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. विरोध के कारण नेशनल हाईवे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. 

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में पूर्व मुखिया के घर डकैती, 20-25 की संख्या में आए थे लुटेरे, मारपीट भी की, सात लोग घायल

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

इधर, सड़क हादसे और जाम की सूचना पुलिस को मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और फिर मामले को शांत कराया. विरोध के कारण करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा. वहीं पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया है. पुलिस ने वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh Photoshoot: अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ में बिहार के मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर, लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget