एक्सप्लोरर

गोपालगंज: कुख्यात अपराधी रहे RJD नेता को बदमाशों ने टहलने के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश चौधरी सुबह अपने दरवाजे पर टहल रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और पिस्टल निकालकर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के कुख्यात अपराधी रहे आरजेडी नेता सुरेश चौधरी को बुधवार को दरवाजे पर टहलने के दौरान एक बाइक सवार युवक ने गोलियों से भून डाला. सुरेश चौधरी को सीने में तीन गोलियां लगीं हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है. बता दें कि सुरेश चौधरी दो दशक से अपराध की दुनियां में थे, ट्रिपल मर्डर और इंस्पेक्टर को गोली मारने समेत कई आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं. फिलहाल वो आरजेडी का नेता हैं.

गोली लगने के बाद गिर पड़े आरजेडी नेता

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश चौधरी सुबह अपने दरवाजे पर टहल रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पहुंचा और पिस्टल निकालकर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा. फायरिंग में सुरेश चौधरी को सीने पर तीन गोलियां लगी है. गोली लगने के बाद सुरेश चौधरी मौके पर ही गिर कर बेहोश हो गए. आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है.

तत्काल ऑपरेशन की है जरूरत

घायल का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के मुताबिक आरजेडी नेता के सीने में कई जगह गोली लगने के बाद तत्काल ऑपरेशन की जरूरत है. इसलिए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. उधर परिजन इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को देने के बाद निजी एंबुलेंस से घायल सुरेश चौधरी को लेकर गोरखपुर निकल गए.

पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है. वारदात कैसे हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घायल सुरेश चौधरी के साथ गोपालगंज से पुलिस टीम को भी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस घटना के बाद पल-पल की स्थिति पर मॉनिटरिंग कर रही है.

यह भी पढ़ें- BJP के पूर्व सांसद हरि मांझी ने जीतन राम मांझी पर कसा तंज, कहा- NDA का नहीं, मांझी की फैमिली का होगा फायदा

बिहार बोर्ड मैट्रिक के रजिस्ट्रेशन में फीस के नाम पर की जा रही है वसूली, पैसे नहीं देने पर मिल रही धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget