एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों की गोपालगंज DM करेंगे जांच, रिपोर्ट मिलने के बाद फैसला लेगा निर्वाचन आयोग

गोपलगंज दौरे के दौरान तेजस्वी ने महिलाओं को 500-500 रुपये के नोट दिए थे.इस प्रकरण का वीडियो सामने आने के बाद जेडीयू ने कार्रवाई की मांग की थी.गोपालगंज डीएम तेजस्वी पर लगे आरोपों की सत्यता जाचेंगे.

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के दौरे के दौरान महिलाओं को पैसे बांटने का वीडियो शेयर कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) नए विवाद में घिर गए हैं. जेडीयू (JDU) ने राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) से तेजस्वी यादव पर कार्रवाई की मांग की है. जेडीयू ने वायरल वीडियो के संबंध में कहा कि तेजस्वी ने चुनाव क्षेत्र में पैसे बांट कर पंचायत चुनाव 2021 के बाबत लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन  किया है. ऐसे में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए.

गोपालगंज डीएम करेंगे जांच 

इधर, जेडीयू नेता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) की ओर से शिकायत मिलने के बाद गोपालगंज डीएम पूरे मामले की जांच करेंगे. डीएम तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों की सत्यता जाचेंगे, जिसके बाद वे आयोग को रिपोर्ट सौंपेंगे. रिपोर्ट आने के बाद ही निर्वाचन आयोग कोई कार्रवाई करेगा.

महिलाओं को दिए थे पैसे

मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने पूर्व आरजेडी विधायक देवदत्त राय की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया. उसके बाद उन्होंने रेवतीथ हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित की. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार (Bihar Government) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. 

वहीं, कार्यक्रम खत्म कर पटना लौटने के दौरान उन्होंने रास्ते में मिली कुछ महिलाओं से मुलाकात की और खुद को लालू यादव (Lalu) का बेटा बताते हुए उनकी आर्थिक सहायता की. तेजस्वी यादव ने महिलाओं को 500-500 रुपये के नोट दिए और फिर चलते बने.

चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप

इस प्रकरण का वीडियो सामने आने के बाद जेडीयू नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कार्रवाई करने की मांग की थी. पूर्व मंत्री ने आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कर नेता प्रतिपक्ष पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी. जेडीयू नेता का आरोप है कि तेजस्वी ने आचार संहिता लागू होने के बाद जनता के बीच पैसे बांट कर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Panchayat Chunav: हाथों में हथकड़ी लगाए नामांकन करने पहुंचे निवर्तमान मुखिया, कहा- चुनाव जीत कर...

बिहार: बाल सुधार गृह से पांच कैदी फरार, खेलने के दौरान दीवार फांदकर भागे सभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget