एक्सप्लोरर

Gopalganj: तालाब में डूबने से 2 किशोरियों की हुई मौत, चारा लाने के लिए घर से निकली थीं दोनों

महम्मदपुर थाने की डुमरिया पंचायत के रमपुरवा गांव की घटना है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा जब हुआ तो बारिश हो रही थी. बारिश के दौरान ही दोनों किशोरियां चारा काट रहीं थीं.

गोपालगंजः महम्मदपुर थाने की डुमरिया पंचायत के रमपुरवा गांव में रविवार को पशु चारा लाने के लिए घर से निकली दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरियों के शव को तालाब से निकाला गया. दोनों किशोरियों की पहचान डुमरिया पंचायत के रमपुरवा गांव के अवधेश सहनी की सुमिता कुमारी (13 वर्ष) और बसंत छपरा गांव के अजय कुमार बैठा की पुत्री अंजली कुमारी (16 वर्ष) के रूप में की गई है.

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस हादसे के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया. दोनों किशोरियां हाई स्कूल की छात्रा थीं. स्थानीय प्रशासन की ओर से पीड़ित परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया गया है. हादसा होने के बाद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने तालाब व नदी के किनारे किशोर-किशोरियों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि फिर कोई हादसा न हो सके.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा जब हुआ तो बारिश हो रही थी. बारिश के दौरान ही दोनों किशोरियां चारा काट रहीं थीं. चंवर की तरफ बहुत कम ग्रामीण आते-जाते हैं, इसलिए किशोरियों के डूबने की जानकारी भी किसी को नहीं मिली. खेत से होकर कुछ लोग लौट रहे थे तो इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद गांव के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तालाब से शवों को बाहर निकलवाया गया.

एक-दूसरे को बचाने में गई जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों तालाब के किनारे पशु चारा काट रहीं थीं. इस बीच एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई. सुमिता कुमारी को बचाने के दौरान अंजली भी डूब गई. दोनों की एक साथ डूबने से मौत होने पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गांव के ग्रामीण भी मर्माहत थे.

मामा के घर आई थी अंजली

अंजली कुमारी के परिजनों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद रहने की वजह से डुमरिया के रमपुरवा गांव में अपने मामा के घर आई थी. रविवार को अपनी सहेली सुमिता के साथ पशु चारा के लिए निकली थी. इसी बीच तालाब में डूबने से दोनों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- 

RJD पोस्टर वारः तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को माना मुख्यमंत्री, कहा- वो हमारे दिल में रहते हैं

आशीर्वाद यात्राः राज्य सरकार पर बरसे चिराग, कहा- गठबंधन में होकर भी यह गलती कर रहे नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget