एक्सप्लोरर

अच्छी खबर: सिवान सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू, DRDO इंस्टॉल करेगा प्लांट

सिविल सर्जन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा अस्पताल में प्लांट बनवाने का कराया जा रहा है. जबकि प्लांट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा इंस्टॉल किया जाएगा.

सिवान: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में हुई मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से सीख लेते हुए सिवान सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू किया गया है. ऑक्सीजन प्लांट लग जाने के बाद सिवान और आस-पास के जिलों के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी. 

पीएम केयर फंड से लगाया जा रहा है प्लांट

इस संबंध में सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि पीएम केयर फंड से अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है. इस प्लांट की क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट होगी, जिससे प्रतिदिन 500 ऑक्सीजन सिलेंडर भरे जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि सिवान सदर अस्पताल के अलावा महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भी एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट होग, जिससे प्रतिदिन 250 सिलेंडर भरे जा सकेंगे.

डीआरडीओ इंस्टॉल करेगा प्लांट

सिविल सर्जन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) द्वारा अस्पताल में प्लांट बनवाने का कराया जा रहा है. जबकि प्लांट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा इंस्टॉल किया जाएगा. जुलाई के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा करने का लक्ष्य है. लेकिन ऑक्सीजन के लिए अभी भी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि सदर अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर नये भवन का निर्माण होना है. उसके बाद ही प्लांट में काम शुरू हो पाएगा. 

पहले ही दिन से मिलने लगेगा ऑक्सीजन

उन्होंने बताया कि सिवान के महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के इंस्टॉल होने के दिन से ऑक्सीजन मिलना शुरू हो जाएगा क्योंकि वहां हाल ही में नए भवन का निर्माण हुआ है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हुई ऑक्सीजन की कमी से सबक लेते हुए ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है. तीसरी लहर आने के पहले ही यह कार्य करने लगेगा, जिससे ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें -

Darbhanga Blast: उत्तर प्रदेश के शामली से दो और गिरफ्तार, दोनों ही ब्लास्ट के मास्टरमाइंड

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अवैध बालू खनन पर 25 गुना अधिक जुर्माना, धंधे में लगे वाहन भी होंगे जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget