एक्सप्लोरर

'एक-दूसरे से प्यार करते हैं, अपनी मर्जी से शादी की', भागलपुर में SSP ऑफिस क्यों पहुंच गया प्रेमी जोड़ा?

Bhagalpur News: पूरा मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र का है. प्रेमी जोड़े ने कहा कि वे दोनों एक दूसरे को छह साल से जान रहे हैं. अब साथ जीना और साथ मरना है.

Bhagalpur News: कहते हैं एक-दूसरे से जब किसी को प्यार हो जाता है तो फिर वह साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लेता है. हर हाल में एक-दूसरे के साथ रहना चाहता है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर से आया है. एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली. इसके बाद जब लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर वालों को परेशान करना शुरू किया तो ये दोनों प्रेमी जोड़े बीते मंगलवार (29 अक्टूबर) को भागलपुर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए.

पूरा मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र का है. 25 अक्टूबर को एक युवती के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण को लेकर बबरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लड़की के प्रेमी पर लगाया था. इसके बाद जब पुलिस ने तलाश शुरू की और मामले की जांच में जुटी तो मंगलवार को युवती सृष्टि अपने प्रेमी मयंक के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच गई. उन्होंने एसएसपी आनंद कुमार को बताया कि वे लोग एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है.

प्रेमिका बोली- 'हम दोनों को शांति से रहने दें'

प्रेमिका सृष्टि ने कहा, "मेरे घर की तरफ से मेरे ससुराल पक्ष को बहुत टॉर्चर किया जा रहा है. हम यही चाहते हैं कि इसको अब रोक दिया जाए क्योंकि हम इसके (प्रेमी) साथ अब बहुत खुश हैं जैसे भी हैं. हम चाहते हैं कि मेरे पापा किसी भी तरह का प्रेशर नहीं बनाएं. हम दोनों को शांति से रहने दें."

आगे कहा, "हम दोनों एक ही जगह रहते हैं. एक शादी में एक-दूसरे से मिले थे. उसके बाद बात होना शुरू हो गया. अब साथ जीना है और साथ मरना है. घर वालों से डर लग रहा है क्योंकि धमकी दी गई है. कहा गया है कि कोर्ट-कचहरी और पुलिस का प्रोटेक्शन कितना दिन मिलेगा. उसके बाद तो मरवा ही दिया जाएगा." 

तारापुर जाकर मंदिर में प्रेमी जोड़े ने की शादी

बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े ने 25 अक्टूबर की सुबह मुंगेर के तारापुर जाकर रणगांव मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद वे लोग भागलपुर कोर्ट पहुंचे. कोर्ट में भी रजिस्टर्ड मैरिज करने का दावा किया है. उधर आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने एक दिन मयंक के जीजा को असरगंज स्थित उनकी दुकान से हिरासत में ले लिया था. मयंक के मोहद्दीनगर में ही रहने वाले एक और बहनोई को परेशान किया गया है.

इस मामले में भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि लड़की के भगाने को लेकर एक एफआईआर हुई है. उसी सिलसिले में लड़का, उसके पिता और जिससे युवक ने शादी की है इन तीनों ने मुलाकात की है. इस संबंध में बबरगंज थाने को भी सूचना दी गई है ताकि जो लड़की है उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें- Buxar News: बक्सर में धनतेरस के अगले दिन खून-खराबा, वार्ड सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
बिहार को पीएम मोदी का तोहफा, 25 नई चीनी मिलें लगेंगी
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
‘जैसी करनी, वैसी भरनी’ बोलने वालों का चेहरा लंगूर जैसा उतर गया! तेज प्रताप यादव का तंज
राहुल गांधी के पैलेट गन वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
राहुल गांधी के फायरिंग वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'ऐसे लोगों को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget