एक्सप्लोरर

Bihar Adhikar Yatra: 'राहुल गांधी ने तेजस्वी को लतरी मार दी, जैसे...', बिहार के नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर गिरिराज सिंह का तंज

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को गड्ढे में धकेला, बदनाम किया. आज भी विपक्षी नेता बिहार को नीचा दिखाने का काम करते हैं.

अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह बक्सर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष में आरजेडी जंगलराज वाली पार्टी है, जिसका विकास से कोई लेना-देना नहीं है. बिहार की छवि को खराब करने का काम लगातार किया जा रहा है.

तेजस्वी की यात्रा पर गिरिराज की प्रतिक्रिया

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्राओं का उद्देश्य बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक में शामिल करना है. अब वे दूसरी यात्रा करेंगे, क्योंकि राहुल गांधी ने तेजस्वी को “लतरी मार दी है, जैसे घोड़ा मारता है.”

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, तो यहां के लिए नई सौगात लेकर आते हैं. यह केवल सपना नहीं बल्कि संकल्प है कि बिहार को विकसित बनाया जाए. कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को गड्ढे में धकेला, बदनाम किया. आज भी विपक्षी नेता बिहार को नीचा दिखाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस नेता रेवंथ रेड्डी, तो कभी स्टालिन जैसे लोग बिहार को गाली देते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी का सपना है कि बिहार और राष्ट्र विश्व स्तर पर विकसित हो.

'यूपीए सरकार ने 10 वर्षों में क्या किया था'

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में और यूपीए सरकार के 10 वर्षों में बिहार के लिए क्या किया गया? “जरा हिसाब तो दो” गिरिराज सिंह ने कहा कि वे मोदी सरकार के 11 साल और नीतीश कुमार के 20 साल का पूरा हिसाब देने को तैयार हैं. आज गांव से लेकर शहर तक सड़कों का जाल बिछा है, बिजली हर घर तक पहुंची है और बेटियां सुरक्षित होकर रात में भी यात्रा कर सकती हैं. पहले यही असली जंगलराज था, जब पुलिस एस्कॉर्ट के बिना रात में यात्रा असंभव थी.

भूरा बाल के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी दोनों पिछड़े वर्ग से आते हैं और 20 वर्षों में गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है. उन्होंने याद दिलाया कि 20 साल पहले गरीब की बेटियां न तो स्कूल जाती थीं और न उनके पास ड्रेस थी. नीतीश कुमार ने ड्रेस और साइकिल योजना दी, जिससे बेटियां पढ़ने लगीं. भूरा बाल का नारा चलने वाला नहीं है.

ये भी पढ़ें: नए संकल्प के साथ फिर 'यात्रा' पर निकले तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह बोले- 'नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget